newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

चंद्रमा आज मिथुन राशि के लिए शुभ फलदायी रहेंगे

मेष:
आज का राशिफल 29 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा अपनी राशि कर्क में चल रहे हैं इस राशि में चलते हुए चंद्रमा आज मिथुन राशि के लिए शुभ फलदायी रहेंगे। अन्य सभी राशियों के लि आज का दिन कैसा रहेगा, देखिए आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे आज के दिन बच्‍चों के करियर को लेकर होने वाली चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यस्थल में साथियों का और घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन प्रेमी या फिर पार्टनर से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा कि आपस में बातों को सुलझा लें। आज के दिन काम में कम मन लगेगा आपका। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज ऑफिस में आपको काफी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मगर आप अपने सीनियर्स की मदद से इन रुकावटों को हटाते रहेंगे। आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। किसी भी मामले में किसी कागज पर साइन करने से पहले आपको कई बार सोचने की जरूरत है। सभी प्रकार के कागजों की पड़ताल फिर से कर लें। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपको कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। किसी को काफी समय पहले दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है। खास बात यह है कि आज के दिन आपको कई और सरप्राइज भी मिल सकते हैं। परिवार में आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आज आपका भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी मिलाजुला रहने वाला है। पहले कुछ काम में आपको रुकावट हो सकती है, लेकिन बाद में दिन बीतने के साथ काम बनते नज़र आएंगे। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। उनके जीवन में कुछ अच्‍छा होने से आप भी प्रसन्‍न रहेंगे। रुटीन के काम में कुछ बदलाव आ सकता है। नौकरी करने वाले और व्‍यापारियों के लिए भी दिन शुभ है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके प्रॉपर्टी के कई मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। मगर आपका कोई कार्य रुकेगा नहीं। लेखक और पत्रकार जैसे लोग सबकी नज़रों में चढ़ जाएंगे। आपका पॉजिटिव मूड खराब से खराब माहौल में भी ताजगी भर देगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। दिन भर आप चुस्‍ती महसूस करेंगे। आपके सहयोगी आज के दिन कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। आर्थिक समस्‍याओं का भी आज समाधान निकल आएगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और सोसाइटी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आपके कई रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज के दिन आपके प्रेमी को किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। आज के दिन आपके विरोधी भी परास्‍त होंगे और उनके इरादे भी पस्‍त होंगे। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए खास है और आप अपने कुछ सामाजिक कार्यों के जरिए ख्‍याति प्राप्‍त करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। आज के दिन आप किसी विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी से सपॉर्ट प्राप्‍त होता रहेगा और वहीं घर में छोटों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी मामले को तूल न दें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि ऑफिस में सहयोगी सपॉर्ट करें। आज के दिन आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आपके प्रयास आज सफल होंगे। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल भरा हो सकता है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ आज आपको घूमने को मिल सकता है। इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आज के दिन आपको कहीं से रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। बिजनस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज के दिन आपकी बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। ऐसे में महसूस होगा कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं। आज के दिन आपको अचानक से कहीं जाना पड़ सकता है और आपकी इस यात्रा पर आपको सफलता प्राप्‍त होगी। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज अच्‍छा दिन है। उन्‍हें सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज के दिन आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है। बढ़ते खर्च को काबू में करना काफी कठिन लगेगा, लेकिन थोड़ी सी इच्छाशक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रॉजेक्ट को फाइनल कर सकेंगे। रोमांटिक अफेयर्स में मजबूती आएगी और आज आपको पार्टनर की ओर से किसी प्रकार की खुशी प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Bigg Boss 13 a Hit on Digital Platform

Newsmantra

Ila Arun unveils her autobiography ‘Parde Ke Peechhey’ at Mumbai LitFest Lit, chats with Vidya Balan, Anjula Bedi and Gaurav Sharma

Newsmantra

Ek Desh Hai – A Musical Tribute to India’s 78th Independence Day

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More