newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

मशहूर सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम का 74 वर्ष की उम्र में निधन

हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल समेत लगभग 16 भाषाओं में लगभग 40,000 गानों को आवाज देने वाले मशहूर सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है. एस.पी. बालासुब्रमण्यम लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण भी हो गया था. सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम के बेटे चरण ने जानकारी दी है कि उनके पिता का निधन हो गया है. उनका निधन आज दोपहर 1 बजकर चार मिनट पर हुआ. वह 74 वर्ष के थे. एसपी को 5 अगस्त को कोरोना संक्रमण हुआ था और वह वेंटिलेटर पर थे. आज उनकी सेहत को लेकर सलमान खान ने भी ट्वीट किया था.

एस.पी. बालासुब्रमण्यम का जन्म नेल्लूर के तेलुगू परिवार में हुआ था और उनके पिता एस.पी. सम्बामूर्ति एक हरिकथा आर्टिस्ट थे. एस.पी. बालासुब्रमण्यम बॉलीवुड में सलमान खान की आवाज रह चुके थे और उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में गाने गाए थे.  एस.पी. बालासुब्रमण्यम प्लेबैक सिंगर के अलावा म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर भी रहे थे. एस.पी. बालासुब्रमण्यम 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके थे.
एस.पी. बालासुब्रमण्यम नाम सबसे ज्यादा फिल्मी गानों में आवाज देने का गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. एस.पी.

बालासुब्रमण्यम को पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा गया था. उन्हें एसपीबी और बालू के नाम से भी जाना जाता था. बॉलीवुड में एस.पी. बालासुब्रमण्यम ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘अंधा कानून’, ‘साजन’, ‘100 डेज’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘अंगार’ जैसी फिल्मों में अपना आवाज दे चुके थे.

Related posts

Fortune Kachi Ghani Mustard Oil Rekindles Pickle-Making Traditions with mascot ‘Achaar Maker Naani’ in new season of ‘Achaar Ka Perfect Jodidaar’

Newsmantra

Bask in romance with these heart-touching stories onWorld Storytelling Day

Newsmantra

Tips Music and Sterling Reserve Music Project Set to Revolutionize Bollywood Classics with ‘Tips Take 2’

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More