newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

हिंदी में मास्क का मतलब है…

क्या आप जानते हैं कि मास्क को हिंदी में क्या कहते हैं। अगर नहीं, तो अमिताभ बच्चन ने इस बारे में अच्छे तरीके से बताये हैं। दरअसल, फैंस के साथ अमिताभ बच्चन ने एक ट्रिविया शेयर किया है। मास्क को हिंदी में क्या कहते हैं, बताया है। साथ ही अमिताभ बच्चन ने फोटो के साथ एक पोस्ट भी शेयर की है।

पोस्ट में आप अमिताभ बच्चन को गुलाबो-सिताबो का मास्क लगाए देख सकते हैं। अमिताभ लिखते हैं, ‘मिल गया! मिल गया! मिल गया! बहुत परिश्रम के बाद, मास्क का हिंदी अनुवाद मिल गया। मास्क को हिंदी में कहते हैं, नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका।’

फैंस इसे पढ़कर हैरान हो गए हैं। वह कॉमेंट कर लिख रहे हैं कि अरे सर, इतना भयानक नाम कैसे याद होगा। वहीं, एक और यूजर लिखता है कि सर, क्या यह केबीसी का अगला सवाल होगा। एक और यूजर लिखता है कि हे भगवान मैं तो इसे पढ़ भी ठीक से नहीं पा रहा हूं।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की हाल ही में अमेजन प्राइम पर एक फिल्म रिलीज हुई है जिसका नाम ‘गुलाबो-सिताबो’ है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।

Related posts

आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी

Newsmantra

दैनिक राशिफल दिन बहुत अच्छा रहेगा

Newsmantra

Fortune Kachi Ghani Mustard Oil Rekindles Pickle-Making Traditions with mascot ‘Achaar Maker Naani’ in new season of ‘Achaar Ka Perfect Jodidaar’

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More