newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

23 की तैयारियां

एग्जिट पोल्स के बाद सत्तारूढ़  बीजेपी मुख्यालय में जहां 23 मई को लेकर तैयारी चल रही है वहीं, कांग्रेस मुख्यालय में भले ही आम दिनों जैसा शोर नहीं दिख रहा लेकिन कार्यकर्ता बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

एग्जिट पोल्स के अनुमानों को देखते हुए बीजेपी ने अपने मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बड़े स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक कार्यकर्ता के अनुसार, सात चरणों के चुनावों में कड़ी मेहनत कर रहे कई कार्यकर्ताओं को जहां आराम दिया गया है, वहीं 23 मई को लेकर पूरी रफ्तार से तैयारी भी चल रही है।
बीजेपी दफ्तर मे जगह जगह स्क्रीन लग रहे है ताकि पूरा अपडेट मिल सके। इसके साथ ही प्रवक्ताओं के लिए अलग अलग केबिन बनाये जा रहे हैं जिनमे से लाइव करेंगे। मिठाई और पानी सहित बैंड और पटाखो के भी आर्डर दे दिए गए हैं
परिणाम के बाद पीएम मोदी और अमित शाह पार्टी दफ्तर आएंगे जहा अभूतपूर्व स्वागत होगा। पूरे दफ्तर को फूलों से सजाया जा रहा है ।
उधर वॉर रूम में भी तैयारी है।हर सीट पर कॉउंटिंग और परिणाम पर अपडेट तुरंत मिलता रहेगा । श्याम जाजू और संजय मयूख की ड्यूटी लगी है।। पत्रकारों को भी दिन भर सेवा मिलती रहेगी । प्रवक्ताओं के तौर पर मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है।हर चैनल से उनके कार्यक्रम की सूची मांगी गई ताकि सबको प्रवक्ता मिल सके।
कांग्रेस ने भी प्रवक्ताओं को तैयार रहने कहा हैं लेकिन जश्न की तैयारी नही है।वो परिणाम के बाद ही तय होगी।

Related posts

COVID-19 UPDATE

Newsmantra

The Only Call That Matters: Siyaram’s Honours Mothers with Heartfelt Campaign 

Newsmantra

Avail flat 50% off on Dining Out Across 15,000+ Restaurants in 40+ Cities from February 15 to April 13, 2025

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More