newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

कैसे रखते हैं रेलवे स्टेशन का नाम

रेलवे स्टेशनों के
नाम के अन्त में क्यों लिखा होता है जंक्शन, टर्मिनल और सेन्ट्रल…!

क्या आप जानते हैं…?

क्या आपने कभी सोचा है
कि रेलवे स्टेशनों के नाम के अन्त में जंक्शन, टर्मिनल, सेन्ट्रल क्यों लिखा होता है…?

अगर नहीं सोचा
या जानना चाहते हैं तो आपको इसका जवाब देने से पहले आपको भारतीय रेलवे की कुछ खूबियाँ बता देते हैं.

भारतीय रेलवे के नेटवर्क को विश्व का चौथे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क का दर्जा प्राप्त है.

भारतीय रेलवे ट्रैक की 92,081 किलोमीटर लम्बाई में फैला हुआ है, जो देश के एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ता है.

आकड़ों के अनुसार
भारतीय रेल एक दिन में लगभग 66,687 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं, लेकिन आज हम इन सब पर नहीं बल्कि रेलवे स्टेशनों के नाम के अन्त में जंक्शन, टर्मिनल, सेन्ट्रल क्यों लिखा होता है, इस बारे में बताएंगे.

सबसे पहले तो आपको
बता दें कि अगर किसी रेलवे स्टेशन के नाम के अन्त में टर्मिनल लिखा होने का मतलब यह है कि आगे रेलवे ट्रैक नही है, यानि ट्रेन जिस दिशा से आई है वापस उसी दिशा में वापस जाएगी.

टर्मिनस को टर्मिनल भी कहा जाता है, इसका मतलब यह ऐसे स्टेशन से है जहाँ से ट्रेन आगे नहीं जाती बल्कि वापस उसी दिशा में लौट जाती है जिधर से वह वापस आई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में फिलहाल 27 ऐसे रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल लिखा हुआ है.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल देश के सबसे बड़े टर्मिनल स्टेशन हैं.

चलिए अब आपको बता देते हैं कि रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल क्यों लिखा होता है.

आपको बता दें कि
रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखे होने का मतलब है कि उस शहर में एक से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिस रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखा हो वह उस शहर का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन होता है, रेलवे स्टेशन के अन्त में सेन्ट्रल लिखे होने का दूसरा मतलब ये भी है कि यह उस शहर का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला रेलवे स्टेशन है, जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल भारत में मुंबई सेन्ट्रल , चेन्नई सेन्ट्रल त्रिवेंद्रम सेन्ट्रल , मंगलोर सेन्ट्रल , कानपुर सेन्ट्रल प्रमुख सेन्ट्रल स्टेशन हैं.

चलिए अब आपको बता देते हैं कि रेलवे स्टेशन के अन्त में जंक्शन क्यों लिखा होता है.

किसी स्टेशन के नाम के अन्त में जंक्शन लिखे होने का मतलब कि उस स्टेशन पर ट्रेन के आने जाने के लिए 3 से अधिक रास्ते हैं, यानि एक रास्ते से ट्रेन आ सकती है और दो अन्य रास्तों से ट्रेन स्टेशन से जा सकती है, इसलिए ऐसे स्टेशन के नाम के अन्त में जंक्शन लिखा होता है.

भारत में फिलहाल मथुरा जंक्शन (7 रूट्स ), (सालेम जंक्शन (6 रूट्स ), विजयवाड़ा जंक्शन (5 रूट्स ), बरेली जंक्शन (5 रूट्स ) बड़े जंक्शन स्टेशन हैं.

आशा है कि
ये जानकारियाँ अच्छी लगी होंगी.

?

Related posts

Indian Railways To Procure 44 Rakes Of Vande Bharat Trains From ICF

Newsmantra

Digital Arrest Scam on the Rise: How to Protect Yourself from this Threat

Newsmantra

Four-day long AIOS conference concludes

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More