newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Gurgaon

समाजसेवी राकेश दौलताबाद ने फ़हराया गुडगाँव ग्रामीण का सबसे ऊँचा तिरंगा

वार्ड नंबर 12 स्थित धनवापुर कम्युनिटी सेंटर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रातः 10 बजे प्रख्यात समाज सेवी श्री राकेश दौलताबाद ने ग्रामीण गुड़गाँव का सबसे ऊँचा तिरंगा फहराया। राकेश ने उपस्थित जनसमूह को खासकर युवाओं और बच्चों को प्रेरित करते हुए संबोधित किया | इससे पूर्व पार्षद श्री नवीन दहिया ने राकेश दौलताबाद का फ़ूलों की माला पहनाकर स्वागत किया|

112 फीट ऊंचे झंडे का ध्वजोत्तोलन करने के बाद अपने संबोधन में श्री दौलताबाद ने कहा, “मेरा सपना है कि बादशाहपुर विधानसभा का नाम दुनिया में इस तिरंगे की तरह ऊँचा हो और यहाँ के हर नौजवान के हाथ नौकरी और हर गरीब के घर ख़ुशहाली आये|” पिछले पंद्रह वर्षों से राकेश दौलताबाद बादशाहपुर विधानसभा के लोगो की सेवा में लगे हैं, हर ज़रूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ही उनके जीवन का लक्ष्य रहा है।

मौजूद युवाओं से बातचीत करते हुए राकेश ने देश की बिगड़ती पर्यावरण स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “अगर हमने आज भी प्रदूषण के खिलाफ जंग नही छेड़ी तो आने वाली पीढ़ी को साँस लेने के लिये शुद्ध हवा और पीने के लिये शुद्ध पानी भी नही मिलेगा। आज प्रदूषण के वजह से बच्चों, बुज़ुर्गों, महिलाओं में रोग पैदा हो रहे हैं जब हम सब स्वस्थ ही नही रहेंगे तो देश की बेहतरी के लिये काम कैसे करेंगे? इसलिये आज इस देश को प्रदूषण से आज़ादी दिलाने की ज़रूरत है। पर्यावरण को बचाने की ज़रूरत है यही देशभक्ति है।”

Related posts

Rhythmic Gymnast Dhruvi Choudhary Leaves for ISF School World Games 2022 in France

Newsmantra

Sarvoday Gramin Vikaas Program Transforms Lives in Gurugram and Haryana on International Yoga Day, Promoting Healthy Living and Community Unity

Newsmantra

A Mission of planting 21000 trees was initiated in Nuh district on the Birthday of Tauru’s Son Basant Bansal, Chairman of M3M group and Lifetime Trustee of M3M Foundation

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More