newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

सकारात्मक सामाजिक प्रभाव की संभावना

नई दिल्ली: पिछले 23 वर्षों में भारत में 2.3 मिलियन हेक्टेयर वन क्षेत्र खत्म हो गए। इसका प्रभाव तीव्र गर्मी की लहर, जून में देश के लगभग आधे हिस्से में कम वर्षा और 2019 के बाद से अचानक बाढ़ में 35% की वृद्धि के रूप में दिखाई दे रहा है। जलवायु परिवर्तन अब सभी के जीवन को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रहा है।

‘प्रोजेक्ट वन ट्री’ का उद्देश्य ग्रह को हुए नुकसान को सही करने में मदद के लिए सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना है। इस मूवमेंट को न्यूज18 नेटवर्क पर विविध कंटैंट फ़ारमैट का उपयोग करके जनता को शिक्षित करने के माध्यम से सक्रिय किया जाएगा। इसके अलावा, नेटवर्क जागरूकता फैलाने के लिए एनजीओ, मंत्रालयों और सरकारी संस्थाओं सहित प्रमुख हितधारकों के साथ जुड़ेगा।

इस पहल का मार्गदर्शन एक प्रतिष्ठित सलाहकार पैनल द्वारा किया जाएगा, जिसमें प्रमुख पर्यावरणविद् और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनके पास ज्ञान और अनुभव का खजाना होगा। इनमें पीपल बाबा के नाम से प्रसिद्ध ‘गिव मी ट्रीज’ के संस्थापक स्वामी प्रेम परिवर्तन, संकल्प तरु के संस्थापक अपूर्व भंडारी, टेरी की महानिदेशक विभा धवन और भारती विद्यापीठ पर्यावरण शिक्षा एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ. ईरच भरूचा शामिल हैं।

सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने की भावना से, इस पहल ने 21 जुलाई, 2024 को नोएडा में अपना पहला वृक्षारोपण अभियान शुरू किया, जहां न्यूज़18 नेटवर्क की टीम और सभी क्षेत्रों के लोग एक साझा लक्ष्य के साथ एक साथ आए जिसका उद्देश्य ‘पेड़ लगाना और उनका पोषण करना’ है।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन विजयंत थापर के पिता कर्नल वीएन थापर, नेस्ट मैन ऑफ इंडिया राकेश खत्री और नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर के डिप्टी डाइरेक्टर आनंद मोहन सिंह शामिल थे। उन्होंने पर्यावरण के बारे में अपने विचार साझा किए और बताया कि मानव जाति और धरती माँ की सामूहिक भलाई के लिए हम में से प्रत्येक को क्या भूमिका निभानी चाहिए।

इस पहल का उद्देश्य देश के विभिन्न भागों में इसी प्रकार के वृक्षारोपण अभियान चलाना है, तथा प्रत्येक भारतीय को वृक्ष लगाने, उनका पोषण करने तथा बड़े बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Related posts

By 2031, the Indian MRO market is estimated to reach US$ 4.0 billion.

Newsmantra

EESL signed a MoU with Indonesia-Malaysia-Thailand Growth Triangle Joint Business Council (IMT-GT JBC) Malaysia to further promote the adoption of Energy Efficiency and Sustainable practices in the region.

Newsmantra

SECL funded an MRI machine at Bilaspur Hospital

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More