newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

शुक्रवार, मई 24, 2019

?? आज का पंचांग – दैनिक पंचांग??
? ।।श्री गणेशाय नमः ।। ?
ज्योतिषाचार्य: श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
सम्पर्क : 9869513936
_?Have A Nice Day _?
❤꧂⌒✰‿✰❤꧂⌒✰???

?‌?‌?‌? ‌?‌?‌?‌?‌?‌? ‌?
?? प्रणाम ??
**********
? आज का सुविचार ?
▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
“समझ नही आता जिंदगी तेरा फैसला”…!!!!

“एक तरफ तू कहती है”
“सबर का फल मिठा होता है”…

“और दूसरी तरफ कहती है”
“वक्त किसी का इंतजार नही करता”??
?? Good morning ??
▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
? आजका दैनिक पंचांग ?
शुक्रवार, मई 24, 2019 का पंचांग आप के लिए

तिथि षष्ठी – पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा – 07:30:48 तक
करण गर – 17:20:29 तक
पक्ष कृष्ण
योग शुक्ल – 10:13:41 तक
वार शुक्रवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 05:26:15
सूर्यास्त 19:09:52
चन्द्र राशि मकर
चन्द्रोदय 23:57:59
चन्द्रास्त 10:00:00
ऋतु ग्रीष्म
हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1941 विकारी
विक्रम सम्वत 2076
काली सम्वत 5121
दिन काल 13:43:37
मास अमांत वैशाख
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 08:10:58 से 09:05:52 तक, 12:45:30 से 13:40:25 तक
कुलिक 08:10:58 से 09:05:52 तक
कंटक 13:40:25 से 14:35:19 तक
राहु काल 10:35:06 से 12:18:03 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 15:30:14 से 16:25:08 तक
यमघण्ट 17:20:03 से 18:14:57 तक
यमगण्ड 15:43:57 से 17:26:54 तक
गुलिक काल 07:09:12 से 08:52:09 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:50:36 से 12:45:30 तक
दिशा शूल

दिशा शूल पश्चिम
चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में रहेगा। शनि के घर में चंद्रमा का संचार मिथुन राशि वालों के पक्ष में नही है। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-
कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है, कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 95% साथ देगा।
मिथुन:
सितारे आपके पक्ष में नहीं है, हो सके तो यात्रा टाल दें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती हैं। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपमें कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। भाग्य 55% साथ देगा।
कर्क:
उन्नतिदायक दिन रहेगा। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। जोखिम से बचकर रहें। भाग्य 82% साथ देगा।
सिंह:
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 80% साथ देगा।
कन्या:
सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अतः सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो, ध्यान रखें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। भाग्य 50% साथ देगा।
तुला:
वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा, वरना किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुखी रह सकता है। खर्च अधिक हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्यालय में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ और उन्नति प्राप्त कर सकेंगे। सम्मान मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 55% साथ देगा।
वृश्चिक:
पराक्रम में वृद्धि का दिन होगा। रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगें। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का मिलेगा पूर्ण सहयोग। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। प्रवास पर्यटन तथा विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए विवाह का योग हैं। उत्तम भोजन और वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। भाग्य 85% साथ देगा।
धनु:
शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद होगा। भाग्य 82% साथ देगा।
मकर:
आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग है। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
कुंभ:
खर्च के योग बन रहे हैं, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, यात्रा से परहेज करें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा। भाग्य 54% साथ देगा।
मीन:
आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं सुनिश्चित हैं। मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

आज का दिन सुखद रहेगा

Newsmantra

Kanika Kapoor Tests -Positive 3rd Time

Newsmantra

दशहरे पर बन रहा अदभुत संयोग

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More