newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

लखनऊ की दिव्यांशी ने रचा इतिहास

आम तौर पर बोर्ड परिक्षाओं में साईंस लेने वालों का ही दबदबा होता है और कहते है कि साईंस में ही नंबर ज्यादा स्कोर होते है लेकिन लखनऊ की दिव्यांशी ने आर्ट विषय लेकर सीबीएसई में देश भर में टाप कर ये दिखा दिया कि विषय की समझ और मेहनत हो कुछ भी हो सकता है.

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने इतिहास रच दिया है. उन्हें परीक्षा में कुल 600 नंबरों में से 600 नंबर मिले हैं. वो नवयुग रेडियंस लखनऊ की 12वीं की छात्रा हैं और लखनऊ के गणेश गंज इलाके में रहती हैं.

दिव्यांशी जैन हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, इंश्योरेंस, संस्कृत और इंग्लिश विषयों से 12वीं की पढ़ाई कर रही थीं. इस साल की परीक्षा में उनके सभी विषयों में 100 फीसदी मार्क्स आए हैं. दिव्यांशी जैन एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं. उनके पिता राजेश प्रकाश जैन ने कहा कि हमें बेटी पर गर्व है. उसने अपनी मेहनत से हमारा सपना पूरा कर दिया है.

बता दें कि दिव्यांशी के पिता राजेश जैन स्टेशनरी का व्यवसाय करते हैं. वहीं मां सीमा जैन ग्रहणी हैं. उनकी बड़ी बहन श्रेयांशी जैन स्नातक में पढ़ती हैं.

. उनका कोई भी सोशल अकाउंट नहीं है. उनका कहना है कि तैयारी के दौरानदिव्यांशी जैन अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता को देती हैं. सीबीएसई परीक्षा में टॉप करने वाली दिव्यांशी जैन सोशल मीडिया से काफी दूर रहीं जो भी डाउट आए. उनको क्लियर करने के लिए उनके परिवार और उनके शिक्षकों का पूरा साथ रहा है. दिव्यांशी जैन की माने तो उन्होंने अभी डिसाइड नहीं किया कि क्या बनना है. उन्होंने कहा कि अब आगे स्थ‍ितियों को देखकर डिसाइड करेंगे.

देश में इस साल सीबीएसई परीक्षा में करीब 88 फीसदी विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुये है जिनमें से लडकियों की संख्या ज्यादा है . सीबीएसई ने इस साल मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है लेकिन दिव्यांशी टापर है इसलिए उनका नाम सबसे आगे आया है.

Related posts

Coronavirus: Goa to form special task force

Newsmantra

SC Tells Centre To Decide On Permanent Commission To 8 Women Officers

Newsmantra

NRCA likely to act against official for error

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More