newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मेष राशि के जातक आज अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
मेष राशि के जातक आज अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को अपने बॉस का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। बहुत जल्दबाजी में कोई निर्णय ना करें वरना नुकसान की संभावना बन जाती है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए एक संघर्षपूर्ण दिन है। बहुत मेहनत के बाद ही परिणाम प्राप्त होंगे । दूसरों के काम में कमियां निकालने से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। सोच-समझकर व्यवहार करें। गलत व्यवहार से आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। एक साथ एक से ज्यादा काम करने पड़ सकते हैं। इसकी वजह से एकाग्रता भंग होगी सही प्लानिंग से ही समय पर कार्य पूरा हो पाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। लाभ की अच्छी संभावना बनती है।
कर्क:
कर्क राशि के जातक लंबे समय से अटके हुए काम को पूरा करने पर पूरी ऊर्जा लगाएंगे। आपका वाक् चातुर्य इसमें मदद करेगा। कामकाज से संबंधित छोटी यात्रा भी संभव है। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। पुराना निवेश लाभदायक रहेगा जोश में आकर घर के लिए फिजूल सामान खरीदने से बचें।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों की दूसरों को आदेश देने की प्रवृत्ति कार्यक्षेत्र में काम पूरा करवाने में मदद करेगी। परंतु इसकी वजह से आप कुछ विवादों में भी पड़ सकते हैं। इसलिए दूसरों पर काम के लिए दबाव डालते समय सतर्क रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना भी है।
कन्या:
कन्या राशि के जातक पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे व्यापार व्यवसाय के विस्तार का योग भी बनता है। मान-सम्मान दिलाने वाला दिन है। अपनी पर्सनालिटी को निखारने पर धन खर्च करेंगे। व्यापारियों को उधार में भी काम करना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कमाई का कम होना मुश्किलें बढ़ा रहा है जिसकी वजह से चिंतित रहेंगे। आज सारा ध्यान कमाई के नए साधनों को खोजने की तरह रहेगा। विदेश से भी कुछ नए संपर्क बनने का योग बनता है। खर्च अधिक रहेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के सभी काम सहयोगियों की मदद से आसानी से पूरे होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके संपर्क काम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। आपके अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक समय है। प्रतिद्वंदी से आगे निकलते हुए लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आधिकारिक ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में बहुत योगदान देगा। लेकिन इसके गलत प्रयोग से विवादों में फंस सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। जो भी प्रयास करेंगे वह कामयाब रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातक जोश के साथ कार्यक्षेत्र में अपने नेटवर्क का उपयोग करेंगे। बातचीत से बहुत लाभ होने की संभावना बनती है। छोटे भाइयों के साथ सावधानी से व्यवहार करें। वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को बातचीत में संयम बनाए रखना चाहिए। पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक सदस्यों से विवाद भी संभव है। सोच समझकर सही प्लानिंग से काम करेंगे तो फायदेमंद रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास व दृढ़ संकल्प कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होगा। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। व्यवसाय को विस्तार देने के लिए धन खर्च का भी योग बनता है।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

दैनिक राशिफल दिन अच्छा रहेगा

Newsmantra

Kanika Kapoor discharged from Lucknow

Newsmantra

Inshallah Release ‘Pushed’

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More