newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

कार्य में सफलता मिलेगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
चंद्रमा का संचार आज धनु राशि में होगा। वहीं नवरात्र में भी आज सप्‍तमी तिथि है। जानिए राशिफल के हिसाब से किसका दिन आज होने वाला है शुभ, देखें सबसे पहले मेष राशि…आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। नए वस्त्र और घर से संबंधित सामान खरीदने के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य 62% साथ देगा।
मिथुन:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने का योग होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
कर्क:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:
आज कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का ध्यान रखें। धनप्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।
तुला:
पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा।
वृश्चिक:
लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की उम्‍मीद कम है। भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।
धनु:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद होगा। भाग्य 82% साथ देगा।
मकर:
खर्च की अधिकता हो सकती है। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा। भाग्य 54% साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल रहेगा। भाग्य 80% साथ देगा।
मीन:
आज आपका सितारा अनुकूल है। आज लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलेगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायी दिन है। भाग्य 75% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

अमावस्या . 4 मई 2019 शनि अमावस्या करे .

Newsmantra

Dream Girl Hema Malini conferred Indian Film Personality of the Year

Newsmantra

Bergner India Brings the Kitchen to the Runway with Arpita Mehta at India Couture Week 2026

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More