newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

भारी बारिश का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में लोगों को भीषण राहत से राहत मिल गई है. शनिवार को हरियाण, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में तेज़ आंधी के साथ बारिश हुई. लिहाज़ा शनिवार को इन इलाकों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक इन इलाकों में सुहावना मौसम बना रहेगा. लेकिन देश के पश्चिम और मध्य भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. यहां फिलहाल गर्मी का दौर बना रहेगा.

IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके चलते अगले दो दिनों तक यहां बारिश का दौर जारी रहेगा. साथ ही इन इलाकों में इसके प्रभाव से धूल भरी आंधी भी चल सकती है. जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलवा यहां 30-40 किलोमीट प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं.

अगले 24 घंटों के दौरान, मेघालय, असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है.
 केरल के कम से कम 10 जिलों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने यहां ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मालप्पुरम और कोझीकोड जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

Related posts

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी

Newsmantra

DORAEMON MAKES A MARKETING SPLASH AHEAD OF ITS OCTOBER 2 RELEASE

Newsmantra

WickedGüd’s Latest Campaign with Shilpa Shetty Blends Humor with Brand Honesty

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More