newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Business

भारत का पहला ब्लॉकचेन-पावर्ड स्मार्टफोन “InBlock ” मचाएगा धूम

नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “लोकल फॉर वोकल” अभियान से प्रेरित होकर “Fesschain” कंपनी ने भारत के पहले ब्लॉकचेन-पावर्ड स्मार्टफोन की घोषणा रविवार को की, कंपनी “InBlock” नाम से दो पावर्ड स्मार्टफोन जल्द लांच करेगी, इसके अतिरिक्त कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार से जेवर में मोबाइल फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन मुहैया कराने की भी मांग की है|

रविवार को नोएडा प्रेस क्लब में मीडिया को सम्बोधित करते हुए स्मार्टफोन “InBlock ” के निर्माता और “Fesschain” के फाउंडर दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष 5 कंपनियां (89% बाजार हिस्सेदारी के साथ) गैर-भारतीय हैं। यह हम सभी भारतीयों के लिए बहुत चिंता की बात है, हम प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रेरित हैं और लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत स्मार्टफोन बाजार में उतरने का मन बनाया है, फिलहाल कंपनी दो मॉडल इसी महीने लांच करेगी, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से उनकी मांग है कि जेवर में कंपनी को मोबाइल फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन मुहैया कराई जाए, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन करेगा।

मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखते हुए इस महीने दो हैंडसेट के साथ कंपनी बाजार में उतरेगी, बाद में प्रीमियम सेगमेंट में भी विस्तार होगा, भारतीय खरीदारों को ब्लॉकचेन तकनीक के लाभ वाला स्मार्टफोन मिलेगा। कंपनी के अनुसार, बिल को ब्लॉकचैन पर दिया जाएगा जो प्रकृति में अपरिवर्तनीय होगा। प्रमाणपत्र ब्लॉकचैन पर अपलोड किए जाएंगे, इसलिए कोई दोहरा मानक नहीं है।

एक ब्लॉकचेन फोन होने के कारण यह प्रौद्योगिकी को शुरुआती एडाप्टरों तक पहुँचा देगा। इसके अतिरिक्त, स्मार्टफोन भारत में काम करने वाले अन्य स्मार्टफोन ब्रांडों के विपरीत एक प्रतिस्थापन वारंटी के साथ आएगा। एक स्मार्टफोन में ब्लॉकचेन इंटीग्रेशन कई पहलुओं पर आधारित होगा और हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

Godrej’s Energy Solutions Business is a Catalyst for India’s Clean Energy Transition and Data Centre Growth 

Newsmantra

Hitachi Vantara Advances AI-Ready Partner Strategy at India & SAARC Partner Summit 2026 

Newsmantra

Tata Group and IISc partner to establish medical school to pioneer healthcare education and research

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More