newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
City MantraGurgaon

बच्चों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर, मतदान के लिए किया लोगो को प्रेरित


 नारे लगाकर रिज वैली स्कूल के बच्चों ने 12 मई को होने वाले मतदान के लिए गुरुग्राम वासियों को किया जागरूक


गुरुग्राम:
 12 मई जैसे-जैसे यह दिन नजदीक आता जा रहा है, गुरुग्राम में जगह जगह पर विभिन्न कार्यक्रम तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान और भी तेजी से चलाए जा रहे है| इसी कड़ी में रिज वैली स्कूल के बच्चे आगे आकर मतदान के लिए लोगो को जागरूक एवं प्रेरित कर रहे है साथ ही देश को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक अच्छी सरकार को चुनने के निर्णय मे अपना बखूबी योगदान दे रहे है|  बच्चों ने कल गैलेरिया मार्केट और आज अर्जुन मार्ग स्थित शॉपिंग मॉल में इस नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया और बच्चों के इस कार्यक्रम का दर्शको ने तालियों से स्वागत किया ।

नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों में मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। छात्रों ने लोगों को दूसरों द्वारा प्रभावित होने के बजाय अपनी राय खुद बनाने के लिए प्रेरित किया | छात्रों ने कई तरह के होर्डिंग्स/प्ले कार्ड्स हाथों में लिए हुये थे और उनपर कुछ संदेश भी लिखे हुये थे|

छात्रों ने कुछ नारे लगाए जैसे : ‘ई.वी.एम से देंगे वोट अपने मनपसंद चुनाव चिन्ह पर, कहते है डंके की चोट पर’,’आओ सब मिलकर गाये,….. हम वोट देने जरूर जाएँ’, ‘लोकतन्त्र की है यही पुकार,….. वोट देना है अबकी बार’, ‘उम्र अठारह पूरी है,…. मत देना बहुत जरूरी है’,’एक कदम मतदान की ओर’,…. ‘सबकी सुनो सबकी मानो,…. निर्णय अपने मन की जानो,’लोकशक्ति को लाना है,…. देश को बचाना है, ‘आपके वोट से आयेगा बदलाव,….समाज सुधरेगा, कम होगा तनाव’

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्री अर्चना एम सागर ने कहा ,“मतदाता जागरूकता अभियान पूरी तरह से हमारे छात्रों द्वारा संचालित है। हालांकि, वे वोट देने के पात्र नहीं हैं,लेकिन उनका अपने आसपास बहुत प्रभाव होता हैं। बच्चे आजकल बहुत जागरूक हैं और वे एक सार्थक समाज की आशा करते हैं। वे निश्चित रूप से बाहर जाने और वोट डालने के लिए अपने आसपास के लोगो को प्रभावित कर सकते हैं। हमारे देश में, यह विडंबना है कि शिक्षित लोग वोट देने में चूक करते है | यही कारण है कि हमने इस अभियान की पहल की, ताकि छात्र समाज के सामने जा सकें और उनके साथ बातचीत कर सकें और उन्हें इस तरह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से न चूकने के लिए प्रोत्साहित कर सके।”

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुये एक छात्र ने बताया कि, “हम चाहते हैं कि लोग अपना वोट सही तरीके से डालें, क्योंकि यह हमारी आवाज का जरिया है। हम चाहते हैं कि लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र में 100% मतदान सुनिश्चित करें। हमारे देश के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए मतदान के बारे में जागरूकता फैलाने का यह एक सही माध्यम है |”

उपस्थित दर्शकों में से एक ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा “इस युवा पीढ़ी को बड़ों-बुजुर्गो और खासकर 18 वर्ष के आयु वालो को बाहर निकलने और मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है । अच्छे भविष्य के लिए सही सरकार चुनने के महत्व को समझना बहुत ही जरूरी है । हमारे राष्ट्र की प्रगति एक सही नेता चुनने पर भी निर्भर करती है जो इसे आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा सके ।”

मतदान किसी भी नागरिक का एक मौलिक अधिकार है जो उन्हें कल के नेताओं को चुनने में सक्षम बनाता है। मतदान न केवल नागरिकों को राजनीतिक दलों के लिए मतदान करने में सक्षम बनाता है, बल्कि यह उन्हें नागरिकता के महत्व का एहसास करने में भी मदद करता है। बहुत से लोग यह सोचते हुए वोट नहीं करते कि एक वोट से कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन यह तथ्य से परे है। मतदान द्वारा सही उम्मीदवार चुनने से देश का विकास निरंतर हो सकता है।

Related posts

M3M Foundation signs MoU with MCG Gurugram to make Gurugram green

Newsmantra

SpiceJet plane stranded on Mumbai runway pulled out after days

Newsmantra

PULWAMA ENCOUNTER

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More