newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Gurgaon

परिवर्तन संघ द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

भाई राकेश दौलताबाद, अध्यक्ष, परिवर्तन संघ के तत्वावधान में सेक्टर 23 A स्थित सामुदायिक केंद्र में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें 3000 से अधिक लोगो ने हिस्सा लिया और महोत्सव का लुत्फ उठाया। वही महोत्सव में लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें नगर की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

परिवर्तन संघ के सदस्यों तथा पालम विहार के निवासियों द्वारा रविवार को आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में खेलकूद, डांस, गायन, खानपान समेत म्यूजिकल चेयर आदि जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें नगर की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महोत्सव में महिलाओं ने हरे रंग के परिधान में त्योहार का आनंद उठाया और साथ में नुक्कड़ नाटकों  के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को जागरूक भी किया गया एवं  कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए समाज में चेतना का संचार भी किया गया ।

हरियाली तीज महोत्सव के संयोजक परिवर्तन संघ के अध्यक्ष राकेश दौलताबाद ने बड़े तादाद में आए लोगो को धन्यवाद देते हुये बताया कि “महिला सशक्तिकरण और संस्कृति को सतत बनाए रखने के लिए सभी त्यौहारों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ही इस तीज महोत्सव को आयोजित किया गया|”

Related posts

Enviro distributes essential medicines among 1000 frontline staff at various sites to ensure overall safety, well-being

Newsmantra

Wheel of Wonder: WOW – AUTO EXPO 2023 at DLF CYBERHUB, GURGAON: Experience the thrill of being at the forefront of the automobile revolution

Newsmantra

Signature Global extended its support to 10,000 students in Gurugram, aims to reach around 1,00,000 students by 2024

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More