newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

जबलपुर के प्रतिष्ठित टैक्स एडवोकेट परेश वर्मा को रूस के मकरिया विश्वविद्यालय ने डॉक्टोरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया

 जबलपुर/नई दिल्ली: जबलपुर के प्रतिष्ठित टैक्स एडवोकेट परेश वर्मा को रूस के मकरिया विश्वविद्यालय ने डॉक्टोरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। टैक्सेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इण्डिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समिट एवं एवार्ड सेरेमनी में परेश वर्मा को पी एचडी (टेक्सेशन) की उपाधि प्रदान की गई है।

परेश वर्मा ने भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर प्रणाली का महत्व विषय पर उनके शोध पर रूस के मकरिया विश्वविद्यालय ने डॉक्टोरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को भी सम्मानित किया। बता दें कि जबलपुर निवासी परेश वर्मा एक प्रतिष्ठित कर अधिवक्ता हैं , जिनके पास लगभग 25 सालों का टैक्सेशन के क्षेत्र का अनुभव हैI

श्री वर्मा जबलपुर टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव रह चुके हैं। कर क्षेत्र में कार्य करने को लेकर उत्सुक नयी पीढ़ी को भी प्रशिक्षित करने का कार्य भी कर रहे हैं। उनकी सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता हमेशा से सराहनीय रही है।

Related posts

7 Budget-Friendly Ways for Young Adults to Explore India this Summer

Newsmantra

The 90-Hour Workweek Debate: A Call for Balance in Indian Corporate Culture

Newsmantra

Ambuja Cements promotes sports and education through ‘Khel Mahotsav’ in Gujarat

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More