newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज धनु राशि में दिन रात तीन ग्रहों का संयोग बना रहेगा। शनि केतु के साथ चंद्रमा का संयोग बना रहना कई राशियों के लिए कष्टकारी हो सकता है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा देखेंः-आज धर्म-कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ:
किए गए परिश्रम की तुलना में लाभ कम मिलने की आशंका है। कार्यों में बाधाएं आएंगी। बहुत जरूरत नहीं हो तो यात्रा टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास बनाए रखें। भाग्य 48% साथ देगा।
मिथुन:
नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद मिलेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। घर पर कोई शुभ मांगलिक कार्य हो सकता है। भाग्य 77% साथ देगा।
कर्क:
आज संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। कोई नया कार्य अथवा अनुबंध मिलने की संभावना है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी जिसे देखकर विरोधी मायूस होंगे। पारिवारिक जीवन में अपनों के सहयोग से आनंदित रहेंगे। खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 69% साथ देगा।
सिंह:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और इसके बल पर आपकी एक नई पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी, तारीफ पाएंगे। भाग्य 79% साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं है। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्य 44% साथ देगा।
तुला:
आत्मबल और उत्साह से भरपूर रहेंगे। कारोबार में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की संभावना है। नए संपर्क बनेंगे जिनका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। करियर में उन्नति के लिए कुछ नया सीखने में रुचि होगी। भाग्य 82% साथ देगा।
वृश्चिक:
लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की संभावना कम है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। किसी से विवाद भी हो सकता है, संयम रखें। भाग्य 45%साथ देगा।
धनु:
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। दूसरों के ऊपर जरूरी काम ना छोड़ें, सफलता आज खुद की मेहनत से मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी ताल-मेल बिगड़ सकता है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक होगा। भाग्य 78%साथ देगा।
मकर:
आज आमदनी तो कम लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की आशंका है। भाग्य 52%साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। बीते समय से चली आ रही परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी हो सकती है। भाग्य 90%साथ देगा।
मीन:
आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होगी। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आज किस्मत आपको पूरा सहयोग देगी। बिगड़े हुए काम बनने की संभावना है। भाग्य 95%साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Munindra Saikia’s song “Sewali Tumi Phulisa Saradi Raati” releases

Newsmantra

मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

Newsmantra

Annie Munjaal embraces an Ecstatic and Traditionally laden First Lohri following her nuptials.

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More