newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन पारिवार के साथ सुख-शांति पूर्वक बीतेगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
Horoscope Today
आज का राशिफल 23 जुलाई गुरुवार को सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे जिससे राशि परिवर्तन योग बना रहेगा। इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन योग बड़ा ही मंगलकारी माना जाता है। इसका लाभ आज किन-किन राशियों को मिल रहा है आइए देखें। आज सूर्य चंद्र के राशि परिवर्तन योग का मेष राशि को फायदा मिल रहा है। आपका भावुक और व्यवहारिक रहेंगे, आज आपके हाथों किसी का भला हो सकता है। परोपकार का काम आपके हाथों होने से आपको सुकून महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ शुभ बदलाव दिखेगा। आपकी प्रगति और उत्साह से कुछ लोग दिल ही दिल में आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं। अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, इनको लेकर चिंतित हो सकते हैं। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन पारिवार के साथ सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। भाग्य मेहरबान रहेगा, दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय किसी प्रिय अतिथि के आगमन से आप आनंदित हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 94 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
सूर्य की अनुकूलता का लाभ आप आज पा सकते हैं। पिता से आशीर्वाद लेकर नया काम करना शुभ रहेगा। उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की चाहत आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। आज वाहन के प्रयोग में आपको सतर्क रहना होगा, जोखिम से बचें। प्रिय और वरिष्ठ व्यक्तियों के सानिध्य से आपका मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग और तालमेल उत्साह को बढ़ाएगा। भाग्य 98 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
राशि स्वामी चंद्रमा की उत्तम स्थिति एवं राशि से पांचवें घर में गुरु का संचार अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करवा सकता है, अवसर पर नजर रखें। छात्रों के लिए भी दिन प्रगतिदायक है, शिक्षा में रुचि रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावुकता में निर्णय लेने से बचें, बड़े फैसले सोच-विचार कर लें नहीं तो आगे चलकर दिक्कत आएगी। आज ईश्वर का ध्यान और स्मरण करके काम करना शुभ रहेगा। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
सराकरी क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रों में आपको मेहनत के अनुसार अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आपको कुछ सक्रिय रहना पड़ सकता है। प्रतियोगिता और कार्यक्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। खान-पान का ध्यान रखें, उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। आंखों में तकलीफ संभव है। शाम का समय परिवार के साथ मनोविनोद में गुजरेगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थी से जुड़ी कुछ समस्या आज हल होगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने का योग है। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे, वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि के लिए दिन उत्तम है। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। सरकारी कार्यों और विवादों में कठिनाई के बाद आपको सफलता मिलेगी। आपके विरूद्ध षड्यंत्र विफल होंगे। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है, तनाव भी होगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
पारिवारिक जीवन में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित होंगे, खर्च के लिए भी तैयार रहना होगा। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, दिन भर के तनाव से राहत मिलेगी। भाग्य 47 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
वैवाहिक जीवन के लिए दिन आनंददायक रहेगा। आज किसी कारण से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में उन्नति और लाभ से खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय यूं ही अचानक कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। भाग्‍य 80प्रत‍िशत साथ है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

 

Related posts

सितारे आज आपके पक्ष में दिख रहे हैं

Newsmantra

MahaKumbh 2025: On Makar Sankranti, Crores of Devotees Took Nectar Dip In Sangam Early Morning

Newsmantra

Yakult Danone India expands its product portfolio by introducing Yakult Light Mango Flavour Adding a refreshing twist to its probiotic beverage portfolio

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More