newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी

मेष:
आज चंद्रमा का संचार दिन रात धनु राशि में हो रहा है। वहीं आज सुबह 8 बजे से 1 बजकर 36 मिनट तक ग्रहण भी लग रहा है। ग्रहण के दौरान 6 ग्रह धनु राशि में होंगे। इसका आपकी राशि पर क्या असर होगा, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे…
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 60% साथ देगा।
मिथुन:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। नए मित्र भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। भाग्य 72% साथ देगा।
कर्क:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आपका उत्साह बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
सिंह:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। भाग्य 72% साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।
तुला:
आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा और कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के विषयों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कहीं से धन लाभ हो सकता है। भाग्य 75% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की आशंका कम है। महत्‍वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचना चाहिए। भाग्य 59% साथ देगा।
धनु:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 81% साथ देगा।
मकर:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य 60% साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। ईश्वर की प्रार्थना तथा जप करने से राहत महसूस होगी। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाग्य 78% साथ देगा।
मीन:
आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। भाग्य 70% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की संभावनाएं हैं

Newsmantra

Delhi Literature Festival 2025 Showcases the Capital as India’s Cultural and Literary Powerhouse

Newsmantra

Subhash Ghai, India’s Greatest Showman, Unveils His Much-Awaited memoir ‘Karma’s Child At The 15th Edition Of The Mumbai Litfest, ’followed by a chat with Imtiaz Ali

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More