newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन काफी रचनात्मक है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज का राशिफल 13 जुलाई सोमवार को चंद्रमा का संचार दोपहर तक मीन राशि में फिर मेष राशि में होगा। इन दो राशियों के बीच संचार करते हुए चंद्रमा मेष राशि वालों के लिए शुभ है। आज सावन का दूसरा सोमवार है तो कई राशियो ंके लोगों को शिवकृपा की अनुभूति भी होगी। देखिए आपके लिए आज दिन कैसा रहेगा। मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का आज अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। भाइयों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों के लिए मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शिवकृपा की अनुभूति होगी। भाग्य 85% साथ देगा।
वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में पराजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य 87% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। छात्रों को कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 82% साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद सिद्ध होंगे। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों से उपहार की प्राप्ति के योग हैं। भाग्य 88% साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों से आपकी मान-पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 87% साथ देगा।
कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार से आपको लाभ होगा। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आसपास के लोगों से कुछ परेशानी हो सकती है। कुछ अनचाही यात्राओं का योग है। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। छात्रों को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। भाग्य 78% साथ देगा।
वृश्चिक:
माली-हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। अधिकारीयों के सहयोग से आपके सभी कार्य सफलता को प्राप्त करेंगे। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य 82% साथ देगा।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। माता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
मकर:
आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। माता-पिता की सेवा करके आशीर्वाद ग्रहण से आपको सफलता मिलेगी, मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाग्य 80% साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। अपने मन की उलझनों को परिवार के सामने जाहिर न होने दें। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यक होगी। भाग्य 70% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। कला के माध्यम से आपकी ख्याति में विस्तार होगा, आपकी कार्यशैली की प्रसंशा होगी। भाग्य 85% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Salt Lake Sanskritik Sansad & Sanmarg to Burn 60-Feet-Tall Ravana Effigy at Central Park, Salt Lake on Dussehra

Newsmantra

Happy Monk Launches to Transform India’s Frozen Aisle with Chef-Crafted, Preservative-Free Dim Sums 

Newsmantra

पराक्रम में वृद्धि के योग हैं

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More