newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे

मेष: …. आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्‍य जीवन में प्रेम बना रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत
वृषभ:
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत
मिथुन:
आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत
कर्क:
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। यही आपके ल‍िए बेहतर भी है। आप किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 59 प्रत‍िशत
सिंह:
आज शत्रुजनित षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 58 प्रत‍िशत
कन्या:
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत
तुला:
आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अंर्तव‍िरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 50 प्रत‍िशत
वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत
धनु:
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जायेगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत
मकर:
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत
कुंभ:
आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदनें, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत
मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति दशम कर्म भाव में धनुः राशि का होकर तथा चंद्रमा गुरु की राशि धनु पर विराजमान है। अतः आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रत‍ियोग‍िता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेक‍िन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा

Newsmantra

Kareena Kapoor was a picture of grace at the Lakme Fashion Week

Newsmantra

Celebrate Onam with Authentic Flavours of Kerala at 3 Spices, DoubleTree by Hilton Pune-Chinchwad

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More