newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
Horoscope Today,
14 जुलाई दिन मंगलवार को मंगल की राशि मेष में चंद्रमा का दिन रात संचार होता रहेगा। मेष राशि के लोगों में उत्साह और जोश खूब दिखेगा लेकिन जोखिम से बचना होगा, वृष राशि के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा और लाभ वृद्धिकारक है। सभी राशियों पर ग्रहों के संचार का आज कैसा प्रभाव रहेगा जानिए विस्तार से, सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की।
मेष राशि में ही चंद्रमा का संचार हो रहा है जिससे आप प्रभाव जताने की भावना प्रबल रहेगी, जोश और उत्साह भी आज इनमें अधिक दिखेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। शाम तक कोई रुका हुआ काम आज बनने वाला है। रात का समय प्रियजनों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आपके लिए सलाह है कि अनैतिक गतिविधि से दूर रहें, सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए काम करें। भाग्य 70% साथ देगा
वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांतिपूर्वक बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग पाएंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी माता के पक्ष से आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 80% साथ देगा
मिथुन:
किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। शाम के समय में कोई रूका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य 78% साथ देगा
कर्क:
किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। शाम के समय में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य 78% साथ देगा
सिंह:
आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्य 82% साथ देगा
कन्या:
रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ख्याति का विस्तार होगा। व्यावसायिक शत्रु पराजित होंगे। छात्रों को गुरुजनो की अनुकंपा व आशीर्वाद प्राप्त होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। भाग्य 85% साथ देगा
तुला:
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। भाग्य 84% साथ देगा
वृश्चिक:
व्यापार में किए गए आपके निवेशों से आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी भी नए कार्य को शुरू करने में भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा परन्तु उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान बनाएं रखें। भाग्य 86% साथ देगा
धनु:
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। आपके व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार होगा, किसी अनुभवी व्यक्ति से भेंट लाभप्रद होगी। भाग्य 85% साथ देगा
मकर:
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य 80% साथ देगा
कुंभ:
आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें। कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे, षड्यंत्रों से सावधान रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता का संचार होगा। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। क्रोध में कोई भी निर्णय कष्टप्रद होगा। भाग्य 75% साथ देगा
मीन:
आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मित्रों के सहयोग से कुछ संपर्क बनेगे जो भविष्य में व्यावसायिक उपलब्धियों के कारण होंगे। भाग्य 80% साथ देगा

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

60-feet-tall Ravana effigy burnt on Dussehra organized by Salt Lake Sanskritik Sansad & Sanmarg at Central Park (Salt Lake), Kolkata

Newsmantra

वृषभ: नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाऐंगे

Newsmantra

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More