newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपकी आमदनी में वृद्धि का योग है

?? दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और दोपहर बाद इस राशि में बुध के आ जाने से त्रिग्रही योग बनेगा। राहु, चंद्रमा और बुध के संयोग से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा देखेंः-मेष राशि : स्वस्थ्य उत्तम रहेगा। आज आपमें मनोबल और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
वृषभ:
लेन-देन के मामले में आज सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को भी उधार देना हो तो सोच-समझकर दें। धन के डूबने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। भाग्‍य 72 फीसदी साथ है।
मिथुन:
आलस्य को हावी ना होने दें। आज प्रयास करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, अवसर का लाभ उठाएं। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति पाने का दिन है। खान-पान में संयम रखें, सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। भाग्‍य 90 प्रतिशत साथ है।
कर्क:
खर्च की अधिकता रहेगी। आज किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होते ही रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। ऐसे में अगर जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी की बातों का पलट कर जवाब देना कष्टकारी हो सकता है। भाग्‍य 64 फीसदी साथ रहेगा।
सिंह:
आज आपकी आमदनी में वृद्धि का योग है। कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। निवेश करने से पहले सोच-समझ लें, हालांकि आज निवेश करना आपके लिए लाभदायक है। कार्यक्षेत्र में उलझन की स्थिति रहेगी। भाग्‍य 75 फीसदी साथ है।
कन्या:
आज आपके सितारे अनुकूल हैं। कामकाज में आ रही समस्‍याएं दूर होंगी। जो भी काम मन लगाकर करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाग्‍य 85 फीसदी साथ है।
तुला:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्‍त होंगे। आज की जाने वाली यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्‍मान मिलने का योग है। भाग्‍य 87 फीसदी साथ है।
वृश्चिक:
आज सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं। परिश्रम के अनुसार लाभ ना मिलने से निराशा हो सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखना उचित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत के मामले में कोई जोखिम ना लें। भाग्‍य 58 प्रतिशत साथ देगा।
धनु:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो प्रयास कीजिए दिन शुभ है। अविवाहितों के लिए भी आज का दिन शुभ है, विवाह के प्रस्‍ताव आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। भाग्‍य 67 प्रतिशत साथ देगा।
मकर:
लंबे संघर्ष के बाद आज सफलता मिलने का योग है। कई नए आर्डर या कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलने की संभावना है। विरोधी परास्‍त होंगे, आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। भाग्‍य 68 फीसदी साथ है।
कुंभ:
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्यों पर खर्च की अधिकता का योग है। प्रतिभा के आधार पर आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। किसी की मदद करने से पीछे न हटें। भाग्‍य 78 प्रतिशत साथ रहेगा।
मीन:
जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र एवं परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित होंगे। भाग्‍य 50 फीसदी साथ है।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

Tradition Meets Tech: Human Mobile Devices Enhances Maha Kumbh through Government Collaboration

Newsmantra

मिथुन दिन अच्छा है 5 मई

Newsmantra

आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More