newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का राशिफल दिन बेहतर है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 3 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मेष राशि में होगा। इस राशि में मंगल पहले से ही मौजूद हैं, ऐसे में चंद्र मंगल योग से धन योग आज निर्मित हो रहा है। इस योग में जो लोग आज पैदा होंगे वह धनवान होंगे लेकिन रक्त संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। इन धन योग का आज विभिन्न राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, आइए देखें क्या कहते हैं किस्मत के सितारे…
आज आप किसी चीज का संकल्प लेकर काम करेंगे तो वह पूर्ण हो जाएगा। संतान के एडमिशन या फिर उसकी यात्रा की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। घर में प्रयोग होने वाली किसी जरूरी चीज की खरीददारी हो सकती है और अटका हुआ पैसा मिल सकता है। माता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। साथ ही घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी सजग रहेंगे। पिता के मार्गदर्शन से लाभ होगा और लव लाइफ में भी आज तनाव कम होगा। पारिवारिक खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। ऑफिस में आपके मित्र सहयोग करेंगे, जिससे अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आपके द्वारा किया गया कोई भी कार्य सफल होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
करियर में बदलाव करने के बारे में आज विचार कर सकते हैं लेकिन अभी परिस्थितियां सही नही हैं। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के सुख-समृद्धि के लिए कुछ खर्च आ सकते हैं। छोटे भाई की मदद व्यवसाय में उन्नति लाएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगे। कुछ पुराने मित्रों से सहयोग भी मिल सकता है। आपके प्रभाव व ख्याति में वृद्धि होगी। विदेशी कंपनी में काम करने वालों को लाभ होगा। समाज की भलाई के लिए कुछ कार्य करेंगे, जिसमें पड़ोसी भी मदद के लिए आगे आएंगे। रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे और उनसे लाभ भी होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं लेकिन अभी समय सही नहीं है। घर के कुछ अधूरे काम पूरा करेंगे, जो काफी समय से अटके हुए थे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही आपकी लव लाइफ में भी सम्मान प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कार्य आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। परिवार में अभी अपनी लव लाइफ के बारे में बताना सही नहीं होगा अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी छुपी हुई बात से दरार आ सकती है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
आज का दिन धर्म-कर्म के कार्य करने में व्यतती होगा। किसी मित्र के लिए धन की व्यवस्था भी करनी पड़ सकती है। छात्र अगर किसी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर के किसी जरूरी कार्य की वजह से भागदौड़ हो सकती है। परिवार में कटु शब्दों का प्रयोग न करें अन्यथा टकराव हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में रुकावट से मुक्ति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आज परिवार की जरूरतों को पूरा करने में समय गुजरेगा। पारिवारिक बिजनस को सुधारने के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगे। बेरोजगार युवाओं की रोजगार मिलने की संभावना है। कर्ज से मुक्ति के लिए कार्य करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतें। ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत्र बनेंगे। विवाह इच्छुक जातकों को अभी कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वाहन खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
संतान की ओर से आज शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने के लिए निकल सकते हैं। अगर परिवार में किसी तरह का विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा। छात्र भविष्य को मजबूत बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। ऑफिस में मित्रों के सहयोग से अपने प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में आज अनुकूल माहौल रहेगा और कार्य करने में भी मन लगेगा। शत्रुओं से संभलकर रहें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे और धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग बढ़ेगा। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे और रोजगार की तलाश भी पूरी होगी। किसी सरकारी अधिकारी की वजह से व्यापार की समस्याएं भी खत्म होंगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। सुबह से ही आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरित हालातों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन व्याकुल हो सकता है। दाम्पत्य जीवन अथवा लव लाइफ में भी कुछ परेशान आ सकती है। परिवार के जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों के सहयोग से कुछ हद तक माहौल सही रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Karan Johar, Kangana Ranaut, and Ekta Kapoor are honoured with the Padma Shri

Newsmantra

Sonu Nigam vs divya khosla : WAR IS ON

Newsmantra

Why my dear Sushant Singh Rajput?

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More