newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

सोमवार, सितंबर 16, 2019 आज का पंचांग

मेष:
ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज का दिन मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए कई मायनों में शुभ रहने वाला है। मीन राशि में गोचर करता हुआ चंद्रमा मीन राशि वालों के लिए भी लाभकारी है। अन्य राशियों के लिए दिन कैसा है देखिए।
मेष राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी है। बजट का ध्यान रखें खर्च बढ़ सकता है। कामकाज निपटाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। क्रोध बढ़ेगा, संयम रखें। पारिवारिक जीवन में मतभेद और तालमेल की कमी हो सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।
वृषभ:
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और एक्टिव रहेंगे। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। मित्रों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। धन लाभ मिलने की भी संभावना है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भाग्य 72% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन सुखद रहेगा, व्यस्तत रहेगी लेकिन प्रसन्न रहेंगे। आय के नए रास्ते खुलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अल्प प्रयासों से यश प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन शुभ और उन्नति वाला है। भाग्य 89% साथ देगा।
कर्क:
कार्यस्थल पर परिस्थितियां सुखद रहेंगी। मानसिक उथल-पुथल से राहत पाएंगे। धन प्राप्ति अथवा उपहार प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। आज मन की बातें, अपने इरादे और योजनाएं किसी से ना बताएं। कहीं से आपको धन लाभ मिल सकता है। यात्रा मंगलमय होगी। भाग्य 75% साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कुछ मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा कष्ट मिल सकता है। किसी वस्तु के खो जाने से मन अशांत हो सकता है। हो सके तो आज कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें। भाग्य 55% तक साथ देगा।
कन्या:
आज स्वास्थ्य उत्तम और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में फायदे का योग बना हुआ है। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। बिजनस में अजनबी व्यक्ति द्वारा सहयोग मिलेगा। उर्जा और उत्साह से सभी काम समय पर पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद बढ़ेगा। छात्रों की रुचि पढ़ाई में रहेगी। भाग्य 87% साथ देगा।
तुला:
संघर्ष के बाद सफलता कदम चूमेगी। परिवार की तरफ से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। सभी शत्रु पराजित होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं में बहकर आज कोई निर्णय ना लें। यात्रा लाभप्रद रहेगी नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्य 75% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रयास करते रहें, विलंब से सफलता मिलेगी। क्रोध पर काबू रखें। ऐसा कोई भी काम ना करें जिनसे अपयश का भागी बनना पड़े। भाग्य 60% साथ देगा।
धनु:
ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। कर्ज के लेन-देन से बचें, सोच समझकर ही मित्रता करें। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्यों को आज हो सके तो टाल दें। पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। भाग्य 62% साथ देगा।
मकर:
आज रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। यश और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। भाग्य 78% साथ देगा।
कुंभ:
दिन सामान्य रूप से बीतेगा। कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। साहस मनोबल एवं प्रयास से कार्यों में सफलता का योग है। नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। शेयर में धन निवेश कर सकते हैं, फायदा होगा। भाग्य 80% साथ देगा।
मीन:
आज चली आ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। भाई-बंधुओं से सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। नए अवसरों से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। भाग्य 78% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹।श्री गणेशाय नमः ।। 🌹
ज्योतिषाचार्य: श्री रमेश बी जोशी ( शास्त्री )
सम्पर्क : 9869513936

Related posts

Juju Baby Music Drops ‘Folk Outta The Box’ EP, Reviving Folk with a Twist

Newsmantra

Prashant Desai joins Raj Shamani in a podcast episode to delve into the science behind weight loss and how India became the obesity capital of the world

Newsmantra

रोबोट सिखायेगा तारक को सफाई

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More