newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपके लिए व्‍यापार में प्रगति वाला होगा

मेष:
आज का राशिफल 25 नवंबर बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में मंगल के साथ होगा। गुरु की राशि में चल रहे चंद्र मंगल आज सिंह राशि में धन लाभ योग बना रहे हैं। इस राशि के लोगों को कारोबार में लाभ मिलेगा एवं सुख और आनंद की प्राप्ति भी होगी। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहने वाला है। जानिए देव प्रबोधिनी एकादशी पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे… आज का दिन आपके लिए व्‍यापार में प्रगति वाला होगा और आपको इससे काफी खुशी प्राप्‍त होगी। वैवाहिक जीवन भी आनन्ददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा प्राप्‍त हो सकता है। वह खुलकर अपने मन से पढ़ाई कर सकेंगे। शाम के वक्‍त परिवार के साथ समय अच्‍छा कटेगा। आस-पास की यात्रा का योग हैं। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
ग्रहों की शुभ स्थिति से आज आपका दिन भी बेहद खास होने वाला है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से आपको खुशी का अहसास होगा। रात का वक्‍त मौज मस्‍ती और मजाक में बीतेगा। आपके दिमाग को भी रिलैक्स प्राप्‍त होगा और पार्टनर से भी नजदीकी बढ़ेगी। आज धन के मामले में आपको परिवार वालों से किसी प्रकार की मदद प्राप्‍त हो सकती है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज दिन आपकी राशि के लोगों के लिए खास होने वाला है। आपको दिन की शुभता के साथ संपन्‍नता भी प्राप्‍त होगी और भाग्‍य का भी आपको पूरा साथ प्राप्‍त होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी और समय अच्‍छा बीतेगा। जायदाद की खरीद फरोख्‍त या फिर कोई अन्‍य डील करने से पहले अच्‍छे से जांच लें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज आपको चारों ओर से शुभ समाचार ही प्राप्‍त होंगे और मन के मुताबिक परिणाम प्राप्‍त होने से प्रसन्‍नता रहेगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। पत्‍नी और संतान की ओर से भी आप संतुष्‍ट रहेंगे। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। शाम के वक्‍त किसी अच्‍छे व्‍यक्ति से मुलाकात होने से आपको अपने मन के मुताबिक फल प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपके लिए दिन शुभ और भाग्‍य का पूरा साथ प्राप्‍त होगा। सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का दौर है। नई खोज क प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और धन की प्राप्ति होगी। पुराने कलह-मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। कोई कार्य पूर्ण रूप से संपन्‍न होने से आपके अंदर खुशी का अहसास रहेगा। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आपका चिंता में बीतेगा और किसी करीबी के गिरते स्‍वास्‍थ्‍य से आप परेशान हो सकते हैं। काम का भार भी आपको अधिक महसूस हो सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने काम को सब लोग में बांट दें। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम लेना होगा। घर में भी सुमति से वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें, खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा और आपको किसी की तरफ से अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स प्राप्‍त होगा। किसी भी मामले में फैसला लेने में जल्‍दी न करें तो आपके लिए बेहतर है। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में न लाएं। आपको बड़ी हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई हो तो उसे बात करके सुलझा लें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल होगा और अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और इसका आपको काफी लाभ भी प्राप्‍त होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं और लाभ प्राप्‍त करें। परीक्षा सिर पर हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज के दिन आपके विरोधी परास्‍त होंगे और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। राजनीतिक मामलों में भी आपको सहयोग प्राप्‍त होगा, किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। शाम से लेकर रात तक पत्‍नी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। यात्रा में सावधान रहें। किसी प्रकार के नुकसान की आशंका है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई मित्र आपको उपहार दे सकता है सा फिर धन का लाभ भी करवा सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात तक यात्रा का योग है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है और आपके बीच में प्‍यार बढ़ेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपकी राशि वालों के लिए भाग्‍योदय का दिन है और मन में हर्ष रहेगा। जो काम सोचे थे आज के लिए वह पूर्ण होंगे। द्वितीय कोष में चन्द्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धिकारक है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। इसमें भी आपका ही हित है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में फंसे रहेंगे। पिता और उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 71 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

KOHLI BECOMES THE FASTEST CAPTAIN TO WIN 50 ODI MATCHES IN ASIA

Newsmantra

आज किस्मत आप पर मेहरबान है

Newsmantra

Go Spiritual Unveils Plans for the Launch of Go Spiritual News Magazine App 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More