newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
26 जून शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में हो रहा है। इस राशि में चलते हुए चंद्रमा मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति दे रहे हैं, तुला राशि के लिए भी दिन लाभप्रद रहने वला है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए देखें….
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लाभ देंगी। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई नया कार्य न करें। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें। भाग्य 60% साथ देगा।
मिथुन:
आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रवृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, जिससे कारोबार में बेहतरी आएगी। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। अपने कार्यकौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में रूकावट रहेगी। नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य 82% साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। घर से बाहर हमेशा मास्क लगाकर ही निकलें और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। सद्कार्यों में रूचि बनी रहेगी, मन को शांति मिलेगी। भाग्य 65% साथ देगा।
सिंह:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है, प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। अवरोध-विरोध के होने पर भी सकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन मध्यम फलदायी होग। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। आर्थिक संतुलन बनाकर चलें। व्यर्थ की यात्रा अवॉइड करने में ही बेहतरी है। कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराए नहीं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। भाग्य 66% साथ देगा।
तुला:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा और जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपका सितारा अनुकूल है। बिजनस में लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक जीवन और कार्यक्षेत्र में आ रहीं कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्मसंतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। भाग्य 80% साथ देगा।
धनु:
ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्तिभाव में व्यतीत होगा। भाग्य 86% साथ देगा।
मकर:
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेशन हो सकती है। यात्रा को अवॉइड करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। भाग्य 78% साथ देगा।
कुंभ:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दिन के उत्तरार्ध में पिछले दिनों से घर में चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें। भाग्य 82% साथ देगा।
सपने में इन फलों का दिखना, धन लाभ का संकेत
मीन:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। जिन नौजवानों ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें। भाग्य 87% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

Mahindra Percussion Festival Brings A Wide Array Of Artists To Pay Homage To The Rich Legacy Of Ustad Zakir Hussain 

Newsmantra

Payal Rohatgi to be in Jail till December 24

Newsmantra

दैनिक ?राशीफल वृषभ भाग्य मेहरबान 20 जून

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More