newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि वाला नजर आ रहा है

ल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 22 दिसंबर मंगलवार, आज सितारों की स्थिति बता रही है कि चंद्रमा दिन रात मीन राशि में मंगल के साथ संचार करते हुए धन योग बना रहे हैं। इस योग में जन्म लेने वाले लोग सुखी संपन्न होते हैं। इस योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों को धन संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। गुरु शनि की राशि में चलते हुए शनि से कुछ अंशों में आगे रहेंगे। शुक्र केतु का संयोग रहेगा। ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध धनु राशि में भ्रमण करेंगे। इन स्थितियों में आज आपका दिन कैसा रहेगा देखिए…. आज का दिन आपका काम में और व्‍यस्‍तता के साथ बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपको अच्‍छे कर्म करते हुए आज समाज की भलाई करने का कार्य मिलेगा। इससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज ग्रहों के शुभ योग आपको मान और सम्‍मान की प्राप्ति करवा रहे हैं। आज का दिन आपके लिए मान-प्रतिष्ठा देगा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्तिदायक है। मन में आज खुशी के फूल खिलेंगे और भाग्‍य आज चमकेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। निवेश में भी आपको लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी आपके घर में कुछ दिन पड़े रह सकते हैं। आपको पैसे भी इस वक्‍त अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं इससे आपको खुशी मिलेगी और कीर्ति प्राप्त होगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत भी मिल रहे हैं। आज आपको कुछ चीजों पर खर्च भी करना पड़ सकता है और इसमें आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें तो इस वक्‍त शुभ संयोग में पूर्ण होंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि वाला नजर आ रहा है और सहायक सिद्ध हो रहा है। कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन होने से आपको करियर में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी से अच्‍छा व्यवहार करने से आपको लाभ प्राप्‍त हो सकता है। सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और यही बात ताउम्र आपका साथ देगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में बीतेगा और भाग्‍य का भी पूरा साथ प्राप्‍त होगा। सबका सम्मान करेंगे और बदले में आपको भी पूरा सम्‍मान प्राप्‍त होगा। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें और मन लगाकर अपने काम को प्राथमिकता पर पूरा करें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
तुला:
राशि में ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मन में संतोष रहेगा। आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी निकटवर्ती मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं और आगे बढ़ते रहें। आज के दिन संतान और पत्‍नी से भी उत्‍तम सुख की प्राप्ति होगी और मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी साबित होने जा रहा है और आपको भाग्‍य का सुख पूर्ण रूप से प्राप्‍त होगा। आज का दिन आपके बिगड़े हुए कामों को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी साबित होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं और आपको सभी प्रकार के कष्‍टों से जल्‍द ही मुक्ति मिलने वाली है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आपकी राशि के स्‍वामी की शुभ स्थिति बता रही है कि आज अचानक से आपको कहीं से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होकर कोषवृद्धि हो सकती है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी। आपको अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज भाग्‍य अधिक व्‍यस्‍तता का संकेत दे रहा है। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। बेहतर होगा कि आप अपने काम का पूरा ठीक से हिसाब कितार रखें, नहीं तो आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपको भाग्‍य का पूरा साथ प्राप्‍त हो रहा है और कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन होगा और प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी विजय विभूति की प्राप्ति होगी। सफलता की प्राप्ति होगी और हर्ष होगा। आज मन में सुख का अहसास होगा। रुके हुए पैसे कहीं से आपको मिल सकते हैं। किसी काम में मुनाफा होगा। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज का दिन आपके लिए मनोरथ को पूरा करने वाला होगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी और मन में सुख का एहसास होगा। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। मौज मस्‍ती में मन की उदासी दूर हो जाएगी। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा

Newsmantra

भाग्य साथ देगा वृषभ .. राशिफल

Newsmantra

ED grilled Rhea on Sushant Account’s

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More