newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मिथुन राशि में बुध का गोचर, जानें आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

🙏 ‼️श्री गुरूदेव दत्त‼️ 🙏

26 मई को मिथुन राशि में बुध का गोचर, जानें आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। 26 मई 2021 दिन बुधवार को बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध का राशि परिवर्तन सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होगा। ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी ही राशि मिथुन में गोचर करेंगे। वे यहां 3 जून 2021 को 03 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे।

बुध का राशि परिवर्तन बुध पूर्णिमा के दिन होने के कारण खास माना जा रहा है। बुध मिथुन व कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है। जानिए बुध के राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर-

1. मेष-
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको तरक्की मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान आप हर काम में सफलता पाएंगे। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
2. वृषभ-
गोचर काल के दौरान वाणी पर कंट्रोल रखें। इस दौरान आपको धन लाभ की भी संभावना है। धन निवेश में सावधानी बरतें। सेहत का खास ख्याल रखें।
3. मिथुन-
बुध राशि परिवर्तन के दौरान आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन संभव है। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
4. कर्क-
इस दौरान आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। खर्चों पर खास ध्यान रखें, वरना कर्ज लेने की नौबत तक आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन संभव है।
5. सिंह-
इस दौरान आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से समय उत्तम है।
6. कन्या-
इस दौरान आप कार्यों को उत्साह के साथ करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
7. तुला-
बुध राशि परिवर्तन के दौरान आपको गलतफहमियों से बचना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा है।
8. वृश्चिक-
इस गोचर के दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में बदलाव भी संभव है। इस समय किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर होगा।
9. धनु-
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान संचार कौशल में काफी सुधार होगा। भाग्योदय भी हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
10. मकर-
इस दौरान आपको कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय प्रतिकूल है।
11. कुंभ-
कुंभ राशि वालों की लव लाइफ बेहतर होगी। इस दौरान आप उन्नति भी करेंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

12. मीन-
करियर में उन्नति के लिए आपको मेहनत करनी होगी। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Related posts

Laxmmi Bomb Trailer out

Newsmantra

PM Modi, Amitabh Bachchan, Lata Mangeshkar tribute to khayyam

Newsmantra

दैनिक राशिफल गुरु और चंद्रमा का संयोग

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More