newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

विप्स का पश्चिमी क्षेत्रीय सम्मेलन एसईसीएल बिलासपुर में

विप्स का पश्चिमी क्षेत्रीय सम्मेलन एसईसीएल बिलासपुर में

वुमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) का 31वां पश्चिमी क्षेत्रीय सम्मेलन एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप  में सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा  उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस सुरेश चौबे, एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री जयंत कुमार खमारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि  वर्तमान समय में महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी है। नवाचार एवं प्रौद्योगिकी से महिला व पुरूष वर्ग में समानता आई है, आज ऐसा कोई काम नहीं है जो महिला करने में सक्षम नहीं है। महिलाएँ एक जुनून, एक जज्बे, एक हौसले के साथ अपना कार्य सम्पादित करती है जो अत्यंत प्रशंसनीय है और समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरक है।

 

विशिष्ट अतिथि आईपीएस सुरेशा चौबे ने महिलाओं के जज़्बे को सलाम करते हुए कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि सक्षम है और बड़े से बड़े काम को करने का माद्दा रखती हैं। महिलाएं आज देश के विकास में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं हैं एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं।

 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया एवं 4 सेशनों में विभिन्न वक्ताओं वक्ताओं द्वारा कैरियर, लीडरशिप, आदि विषयों प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गयी।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पश्चिम क्षेत्र की विभिन्न पीएसयू का योगदान रहा जिसमें ONGC, IOCL, ECGC, RCF, SCI ,WCL, SECL ,CIL शामिल रहीं। कार्यक्रम में इन कंपनियों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

 

आज के कार्यक्रम विप्स एपेक्स अध्यक्षा श्रीमती वर्षा राऊत, पूर्व विप्स एपेक्स अध्यक्षा श्रीमती कीर्ति तिवारी, अध्यक्षा विप्स (पश्चिम क्षेत्र), श्रीमती अनुपमा आनंद टेमुरनिकर, उपाध्यक्षा श्रीमती प्रियंका पाटिल, सचिव विप्स (पश्चिम क्षेत्र) श्रीमती मंजिरी पुरंदरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ संजीवनी पाणिग्रही व श्रीमती सविता निर्मलकर द्वारा किया गया।

Related posts

Mazagon Dock Proposes Anchor Investment for 29,000 Crore Andhra Shipbuilding Project

Newsmantra

Shri Akhilesh Pathak Appointed POWERGRID Director (Projects)

Newsmantra

MOIL’s Mines were honored with 5-star ratings

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More