newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Environment

पर्यावरण की रक्षा में हम सबको बनना होगा ढाल: नवीन गोयल

पर्यावरण की रक्षा में हम सबको बनना होगा ढाल: नवीन गोयल

-पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाना, कपड़े के थैलों का उपयोग जरूरी
-राजकीय हाई स्कूल 4/8 मरला, मॉडल टाउन में कही यह बात
-नवीन गोयल, डा. डीपी गोयल ने विद्यार्थियों को किया जागरुक

गुरुग्राम। मंगलवार को राजकीय हाई स्कूल 4/8 मरला, मॉडल टाउन में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल और कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने पौधा वितरण एवं वाटर कूलर के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जहां पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होने के लिए छात्राओं को पौधे वितरित किए, वहीं उनके लिए शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर समर्पित किया।   इस दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए नवीन गोयल ने उन्हें पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरुक किया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। साथ ही कपड़े के थैले भी वितरित किए, ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को ढाल बनना होगा। नवीन गोयल ने कहा कि आज देश की बेटियां शिक्षा, स्वास्थ्य, डिफेंस से लेकर सम्मानित पदों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया जैसे अभियानों से बेटियां शिक्षित हो रही हैं। कौशल विकास से आत्मनिर्भर बन रही हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने में जितना काम वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार के कार्यकाल में हुआ है, वह पहले शायद ही कभी हुआ हो।

पर्यावरण की रक्षा में हम सबको बनना होगा ढाल: नवीन गोयल

डा. डीपी गोयल की ओर से छात्राओं व स्टाफ को कैनविन फॉउंडेशन की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हमारा अच्छा स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे सही रखने के लिए अपने लाइफ स्टाइल को सही रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की सेहत को सुधारने के लिए कैनविन फाउंडेशन द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं, वे गुरुग्राम की जनता के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। डा. डीपी गोयल ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है। अपना स्वास्थ्य सुधारकर हम दूसरों को भी इसके लिए जागरुक करने का काम करें।  
इस अवसर पर मुकेश आहूजा, वीरेंद्र थरेजा, सुनील नागपाल, देवेन्द्र गाबा, ठाकुर दास कुमार, नरेंद्र गिरधर, भीष्म खुराना, प्रिंसिपल हरीश यादव, अमीर चंद, मास्टर जगन्नाथ आहूजा, वासदेव ग्रोवर, सुभाष गाबा, जगदीश, अनिल कुमार, राज कुमार, पारुल कुमार, ओपी चुटानी, नरेश बत्रा, पवन, तिलकराज शर्मा, तरुण सचदेवा, आईएन शर्मा, राजेश कुमार आहूजा, सुभाष मदान व अन्य जन उपस्थित रहे।  

Related posts

MOBIUS FOUNDATION’S EFFORTS TOWARDS WETLAND CONSERVATION

Newsmantra

Tata Chemicals Marks International Biodiversity Day 2026 with Community-Led Conservation Initiatives in Mithapur

Newsmantra

Department of Environment and Climate Change, Government of Maharashtra, Partners with Project Mumbai to Strengthen Climate Action for MCW 2027

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More