newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

दिल्ली में पानी का संकट गहराया, कई कॉलोनियों में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Water crisis deepens in Delhi

नई दिल्ली, 8th  सितंबर 2025: राजधानी दिल्ली में पानी का संकट लोगों की जिंदगी मुश्किल बना रहा है। छतरपुर स्थित भीम बस्ती समेत बापू कॉलोनी, शांति कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी जैसे कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है।

भीम बस्ती के निवासी मोहम्मद कासिम ने बताया कि पिछले तीन महीनों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं आई। लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कभी-कभार आने वाले सरकारी टैंकरों या निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस स्थिति ने छोटे बच्चों और बुज़ुर्गों के जीवन को बेहद कठिन बना दिया है।

लोग सुबह से शाम तक खाली बर्तन लेकर टैंकरों के पीछे भागते नजर आते हैं। कई बार झगड़े तक की नौबत आ जाती है। वहीं निजी टैंकर वाले इस संकट का फायदा उठाकर मुनाफा कमा रहे हैं।

बापू कॉलोनी की निवासी शांति देवी ने बताया कि, “पानी न मिलने की वजह से रोज़मर्रा की ज़िंदगी रुक सी गई है। पीने से लेकर नहाने और खाना बनाने तक हर काम मुश्किल हो गया है। सरकार सिर्फ़ वादे कर रही है, लेकिन हमें अब तक राहत नहीं मिली।”

ये सभी कॉलोनियाँ जूनियर इंजीनियर अतुल आनंद के अधीन” आती है और लोगों का कहना है की हम शिकायत कर थक गए, समस्या नहीं हो रही है दूर।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली की बढ़ती आबादी, गर्मियों में पानी की अधिक खपत और पड़ोसी राज्यों से सप्लाई में कमी इस संकट के बड़े कारण हैं। यदि स्थिति पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

दिल्ली सरकार का दावा है कि पानी की आपूर्ति बेहतर बनाने और टैंकरों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें जस की तस बनी हुई हैं।

Related posts

Maharastra govt to review AAREY car shed and BULLET TRAIN

Newsmantra

अक्षय तृतीया के टोटके

Newsmantra

HDIL wants to Sell Yacht & Rolls Royce

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More