newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री दो दिवसीय बिहार दौरे पर 18 अक्टूबर को आएंगी पटना

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार दो दिवसीय बिहार दौरे पर बुधवार (18 अक्टूबर) को सेवा विमान से पूर्वाहन 11.40 बजे पटना आएंगी। पटना पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से बुधवार को ही अपराहन 1.30 बजे दीपनगर ब्लॉक के लिए रवाना होंगी और अपराहन 2.15 बजे एचडब्ल्यूसी में लाभार्थियों को पीएम-जेएवाई कार्ड का वितरण करेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार अपराहन 3 बजे सड़क मार्ग से नालंदा के लिए रवाना होंगी। नालंदा पहुंचने के बाद वे अपराहन 3.30 से शाम 5.30 तक नालंदा के प्राचीन खंडहरों का भ्रमण करेंगी । केंद्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे सड़क मार्ग से पटना आएंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार गुरुवार को पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 12.30 तक एम्स पटना में समीक्षा बैठक करेंगी। उसके बाद अपराहन 12.30 से 2 बजे तक एमडी, एनएचएम, बिहार के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। केंद्रीय मंत्री अपराहन 4.30 से देर शाम 7.30 तक एम्स पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जिसकी अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति करेंगी । गुरुवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री रात्रि 8.55 बजे सेवा विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगी।

Related posts

अशोक कुमार गर्ग ने मानेसर नगर निगम आयुक्त के तौर पर पदभार संभाला

Newsmantra

Jeevan Mission achieves another milestone of providing tap water supply to 12 crore rural households.

Newsmantra

GeM celebrates “GeM Incorporation Day”

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More