newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Corporate Press Release

न्यूज़18 इंडिया की डायमंड स्टेट्स समिट सीरीज़ का दूसरा सत्र रायपुर में हो रहा है आयोजित जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राज्य की उपलब्धियों पर करेंगे बात

Raipur to host the 2nd event in News18 India’s Diamond States Summit Series; Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai to speak on the state’s achievements and contribution to national development
  • न्यूज़18 इंडिया की डायमंड स्टेट्स समिट सीरीज़ के दूसरे आयोजन की मेजबानी रायपुर करेगा।
  • छत्तीसगढ़ के सीएम श्री विष्णु देव साय राज्य की उपलब्धियों और राष्ट्रीय विकास में योगदान पर अपने विचार रखेंगे।

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2024: मध्य प्रदेश में न्यूज़18 इंडिया डायमंड स्टेट्स समिट की जबरदस्त सफलता के बाद, न्यूज़18 इंडिया 31 जुलाई को रायपुर में होने वाले डायमंड स्टेट्स समिट छत्तीसगढ़ के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्रीय विकास में राज्य के योगदान पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

डायमंड स्टेट्स समिट छत्तीसगढ़ का उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्वकर्ताओं को एक साथ लाया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के विकासात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके और भारत की व्यापक विकास गाथा में इसकी भूमिका को सुदृढ़ किया जा सके।

शिखर सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख सरकारी अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ की महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े, भारतीय सिनेमा में अपने प्रभावशाली योगदान के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्री अनुराग बसु और क्रिकेटर श्री अजय मंडल शामिल हैं। इसके अलावा, शिखर सम्मेलन में विशेषज्ञ पैनल भी होंगे, जिसमें पी. दयानंद (आईएएस), शेहला निगार (आईएएस) और निहारिका बारिक (आईएएस) के साथ-साथ अंकिता शर्मा (आईपीएस), एसआरपी कल्लूरी (आईपीएस) और विवेकानंद सिन्हा (आईपीएस) शामिल होंगे।

डायमंड स्टेट्स समिट- छत्तीसगढ़ का प्रसारण 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे से न्यूज18 इंडिया पर देखा जा सकता है।

 

Related posts

Vignan Online Celebrates its Maiden Anniversary with the Launch of Learners’ Engagement Platform “VOX”

Bangalore Watch Company™ Pays Tribute to ISRO’s Chandrayaan Missions with a Watch Containing an Outer Space Meteorite Stone

Jagran Lakecity University Inaugurates New Hospitality Studio, Names it After India’s Veteran Chef Dr Manjit Singh Gill

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More