newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Corporate Press Release

वॉशक्राफ्ट (ड्राई-क्लीनिंग) के माध्यम से शिल्पी गुप्ता कई महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर

  • प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान को वॉशक्राफ्ट (ड्राई-क्लीनिंग) के माध्यम से शिल्पी गुप्ता कर रही साकार
  • शिल्पी गुप्ता महिलाओं को खुद प्रशिक्षण देकर उन्हें अपनी ही कंपनी में नौकरी प्रदान कर रही है और महिलाओं को सशक्त बना रही है

गाजियाबाद: कहते है की जब सफलता के सारे दरवाजे बंद हो जाते है तो कही न कही एक दरवाजा जरूरु खुला होता है बस जरूरत होती है हमे उससे पहचानने की। जी हा कोरोना महामारी में हम सबने देखा की कैसे लोगो की नौकरिया चली गई जिससे खासकर मध्यम और निचले वर्ग के परिवार के ऊपर संकट की घड़ी आ गई। इस स्थिति को समझते हुये गाजियाबाद की महिला शिल्पी गुप्ता ने कुछ अलग करने की करने की कोशिश की जिससे अपने साथ साथ वो दूसरे के घर को उजाला दे सकें।

उन्होने सबसे पहले गाजियाबाद में वॉशक्राफ्ट (ड्राई-क्लीनिंग) कंपनी की शुरुआत करने का निश्चय किया और महिला कर्मचारियों की प्राथमिकता देते हुये उन्होने इस सफर की शुरुआत की। यह उनके लिए आसान नहीं था बल्कि कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन अपने हौसलों को कभी गिरने न दिया और आगे बढ़ी।

शिल्पी गुप्ता न केवल कुछ महिलाओं की नौकरी दी बल्कि उन्होने कम पढे लिखे, जरूरत मंद महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्होने नौकरी देने का निर्णय लिया और तकनीकी रूप से भी स्वावलम्बी बना दिया। एक तरह से रोजगार के क्षेत्र में शिल्पी गुप्ता आज अहम योगदान दे रही है। एक छोटी सी कंपनी से शुरूआत कर आज शिल्पी गुप्ता दिल्ली एनसीआर में 15 फ्रेंचाईज शुरू कर चुकी है जिनमे ज़्यादातर महिलाए है।

शिल्पी गुप्ता वॉशक्राफ्ट (ड्राई-क्लीनिंग) के जरिये बहुत ही सस्ते रेट में अच्छी गुणवत्ता के साथ सर्विस प्रदान कर रही है जिसे ग्राहको का भरपूर प्यार मिल रहा है। वॉशक्राफ्ट (ड्राई-क्लीनिंग) इस क्षेत्र में अपनी एक पहचान बना रहा है और नई उचाई की ओर अग्रसर है।
इतना ही नहीं शिल्पी गुप्ता एक एनजीओ भी चलाती है जिसमे जरूरत मंद बच्चो को ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिये, मूलभूत सुविधाए प्रदान कर उनके भविष्य सँवारने में लगी है।

शिल्पी गुप्ता, को-फाउंडर, वॉशक्राफ्ट (ड्राई-क्लीनिंग) ने कहा, “मै खुद महिला होने के नाते अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयास कर रही हूँ, जिसमें मै खुद शुरू में स्किल प्रदान करती हूँ और समय समय पर उन्हे प्रशिक्षण भी देती हूँ जिससे उन्हें कार्य में मदद मिलती है। मेरा मानना है की देश को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाओं की समान भागीदारी होनी चाइए जिससे भारत देश और आगे बढ़े। मुझे खुशी है की वॉशक्राफ्ट (ड्राई-क्लीनिंग) उन महिलाओं के जीवन में बेहतर बदलाव ला रहा है जो उनके जीवन शैली में अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे है।”

वॉशक्राफ्ट एक प्रमुख ड्राई-क्लीनिंग और लॉन्ड्री सेवा प्रदाता है जो आपके पसंदीदा कपड़ों और वस्तुओं की असाधारण देखभाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत्याधुनिक सुविधाओं, कुशल पेशेवरों और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ, वॉशक्राफ्ट का लक्ष्य आपके सफाई सेवाओं के अनुभव के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाना है।

वॉशक्राफ्ट के लिए हमारा विचार, विशिष्ट सफाई अनुभव का एक विकल्प तैयार करना है जिसमें अक्सर भ्रामक मूल्य निर्धारण, अस्पष्ट प्रक्रिया, स्वच्छता असंवेदनशीलता और परिधान के साथ-साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले खराब गुणवत्ता वाले रसायन का उपयोग शामिल होता है।

Related posts

ShopClues.com Partners with Technix Electronics to Elevate Customer-shopping Experience

Wardwizard Innovations & Mobility Limited dispatches Customized Electric Three-Wheeler to Philippines, progressing $1.29 Billion EV Partnership with Beulah International

Newsmantra

flybig Launches Special Fares Starting at INR 499 for Bathinda-Ghaziabad Route

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More