newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

वीर शहीदों की याद में मानेसर में बने भव्य शहीद द्वार- विधायक सत्यप्रकाश जरावता

वीर शहीदों की याद में मानेसर में बने भव्य शहीद द्वार- विधायक सत्यप्रकाश जरावता

– शहीदों की याद में ऐसे भव्य कार्यक्रम वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा ही संभव- विधायक
– मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विधायक ने जताई इच्छा
– बुधवार को नगर निगम मानेसर की ओर से आयोजित किया गया,मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम

16 अगस्त, मानेसर। वीर शहीदों की याद में मानेसर में एक भव्य शहीद द्वार का निर्माण करवाया जाए, क्योंकि हरियाणा के वीर जवानों की संख्या सेना में अग्रणी है। यहां के जवान देश की सभी सीमाओं पर तैनात है। अहीरवाल के जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी जोकि सर्वाधिक है।

वीर शहीदों की याद में मानेसर में बने भव्य शहीद द्वार- विधायक सत्यप्रकाश जरावता

उक्त विचार पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बुधवार को नगर निगम की ओर से आयोजित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में व्यक्त किए। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे गर्व कि मुझे ऐसी विधानसभा का नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला कि पटौदी विधानसभा के अधिकतर युवा सेना में तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे है। अपने कार्यकाल में मुझे उनमें से अधिकतर युवाओं और उनके परिजनों से मिलने का अवसर मिला है। इस दौरान विधायक ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीदों की याद में बनाए गए शिलाफलकम पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ उन्होंने मानेसर के शहीद पार्क में गांव मानेसर के शहीद सुमेर सिंह और गांव मानेसर के ही शहीद राजेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक ने वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत शहीद पार्क में पौधारोपण किया और हाथ में मिट्टी लेकर पंचप्रण की प्रतिज्ञा दिलाई।

वीर शहीदों की याद में मानेसर में बने भव्य शहीद द्वार- विधायक सत्यप्रकाश जरावता

इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से मानेसर नगर निगम क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को सम्मानित करना था। इस दौरान विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने वहां मौजूद गांव लखनौला के शहीद हुकमचन्द, गांव रामपुरा के शहीद होशियार और श्योनारायण, गांव नवादा फतेहपुर के शहीद रणजीत सिंह, गांव सिकंदरपुर के शहीद पार्थ सिंह, गांव लखनौला के शहीद वीर देव, गांव शिकोहपुर के शहीद बिरेंद्र सिंह, गांव नवादा फतेहपुर के शहीद धर्मपाल, गांव मानेसर के शहीद राजेंद्र सिंह और सुमेर सिंह, गांव ढाणा के शहीद संदीप सिंह, गांव कुकडौला के शहीद मुकेश कुमार के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान गांव पंचगांव से आए बच्चे हियान शर्मा ने देशभक्ति गीत और राव किशन लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रस्तुती दी।

इस कार्यक्रम के दौरान एनएसजी के ग्रुप कमांडर होशियार सिंह, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त श्रीमती अलका चौधरी, संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार सहित निगम क्षेत्र के अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

BJP Workers Not To Take Out Protests

Newsmantra

PATEL APPEARED BEFORE ED

Newsmantra

Goa: 8 mining leases set for auction

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More