newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

 WCL में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन

 WCL  में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के अंतर्गत  WCL मुख्यालय में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच के साथ-साथ स्तन कैंसर स्क्रीनिंग की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य WCL और आसपास कार्यरत सफाई कर्मियों को समुचित स्वास्थ्य देखभाल और जाँच की सेवाएँ प्रदान करना था। शिविर का शुभारंभ निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सफाई मित्रों के अमूल्य योगदान की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. पांडे ने सफाई मित्रों को सुरक्षा किट भी वितरित की, जिससे वे अपने कार्य को अधिक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कर सकें।

Related posts

GRSE signs $45 million agreement with German firm for four multi-purpose vessels

Newsmantra

Kolkata Airport Celebrates 100 Years of Aviation Excellence

Newsmantra

Aviation security experts stress need to constantly upgrade safety network

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More