newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CSR

“रोटरी क्लब द्वारा किया गया बच्चों का मान और शिक्षिकाओं का सम्मान”

“रोटरी क्लब द्वारा किया गया बच्चों का मान और शिक्षिकाओं का सम्मान”

गुरुग्राम, रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव सेंट्रल ने राष्ट्रहित सेवा समिति द्वारा संचालित राष्ट्रहित विद्यालय में शिक्षक दिवस पर पूरे स्टॉफ की शिक्षिकाओं को मान-सम्मान स्वरूप यूनिफॉर्म की साड़ियां, मिठाई व नेल कटर भेंट कर एवं बच्चों को आधुनिक स्लेट, कलर किट एवं विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी वितरित कर सभी चेहरों पर मुस्कान लाकर बच्चों के साथ मनोरंजन करते हुए बहुत ही जोर-शोर से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। रोटरी क्लब आफ गुड़गांव सेंट्रल के प्रेजिडेंट सुभाष वर्मा एवं प्रेजिडेंट इलेक्ट दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में दौलताबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रधान पवन जिंदल, वरिष्ठ एडवोकेट नवीन गुप्ता, ब्लड बैंक महासचिव के एस यादव, शिक्षाविद सुशील गुप्ता सहित क्लब के काफी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस से संबंधित एक बहुत ही सुन्दर लघु नाटिका भी पेश की गई।

राष्ट्रहित सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष बी डी पाहुजा ने सभी उपस्थित सोहनी गुप्ता, प्रमिला सेनन, विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा, मेहमानों में पूनम वर्मा श्वेता मक्कड़, आशु अग्रवाल, मीनू, हवा सिंह भाकर, अंजू पाहुजा, व समस्त अध्यापिकाएं और बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा आशु अग्रवाल सहित सभी के कार्यों की भी प्रशंसा की और अपने आशीर्वचन देते हुए बताया कि इस विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा दी जाती है। इसमें अधिकतर बच्चे मेड सर्वेंट, रिक्शावाला, ऑटो ड्राइवर के हैं।

रोटेरियन संजीव अग्रवाल ने अपनी बैटर हॉफ के साथ बच्चों को स्टेशनरी का बहुत सारा सामान देकर शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। एजुकेशन टीम की चेयरपर्सन सुनीता गिरहोत्रा जी ने स्कूल के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कितनी मुश्किलों में हमने अपने 16 वर्ष पूरे किए हैं, जब विद्यालय शुरू हुआ था तो बहुत सारी परेशानियां आती थी जिनका हम सब मिलकर मुकाबला करते थे। सोहनी गुप्ता जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तो गुरु ना हो ऐसा संभव ही नहीं है। वालंटियर अंकित ने अपने दोस्तों के साथ सभी अध्यापिकाओं के लिए केक मंगाया वह सभी अध्यापिकाओं को फूल देकर सम्मानित किया।

अंत में प्रधान वैश्य फाउंडेशन दिनेश अग्रवाल ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी स्टाफ को ओम स्वीट पर लंच खाने के लिए आमंत्रित किया जहां पर पहले से ही सभी के खाने का उचित प्रबंध किया गया था।

Related posts

NTPC Bongaigaon starts its flagship  four week long Girl Empowerment Mission for second time in a row

Newsmantra

HCL’s Malanjkhand Copper Project mining in Madhya Pradesh, an awareness campaign was conducted on “Don’t waste food” in line with Mission LiFE campaign.

Newsmantra

ECIL distributes 20 e-scooters, 12 agricultural drones in Jayashankar Bhupalpally district

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More