newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

आरईसी ने पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹4.29 करोड़ से वित्तपोषित मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाई

आरईसी ने पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹4.29 करोड़ से वित्तपोषित मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाई

आरईसी लिमिटेड,  ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के तहत पंजाब के 4 जिलों में चार मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) की खरीद और तैनाती के लिए ₹4.29 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब को सौंपी गई इन यूनिट्स को  राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने पंजाब राजभवन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान, पंजाब के माननीय राज्यपाल ने वंचित और निर्धन लाभार्थियों के घर-द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आरईसी की पहल की प्रशंसा की।

चंडीगढ़ के राजभवन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री के. शिव प्रसाद, राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री वी.पी. सिंह, आईआरसीएस पंजाब के सीईओ श्री एस. ढिल्लों और राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर आरईसी के ईडी (सीएसआर) श्री प्रदीप फैलो और आरईसी पंचकूला के वरिष्ठ सीपीएम श्री एम.ए. अली भी उपस्थित रहें।

आरईसी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, स्वच्छ जल तक पहुंच, शिक्षा और कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, खेल और पर्यावरण स्थिरता में 400 से अधिक परियोजनाओं का समर्थन किया है। सीएसआर फंड में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए जाने के साथ, सीएसआर गतिविधियों के लिए आरईसी की संचयी प्रतिबद्धता अब तक 2,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

Related posts

CMD, EIL, Vartika Shukla wish all valued stakeholders and collaborators a happy Public Sector Week 2025.

Newsmantra

Union Minister G. Kishan Reddy to Launch Coal Neer

Newsmantra

SJVN awarded Developer of the Year in Solar Sector with Platinum Award

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More