newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसढी बनाए गए राकेश गुप्ता

भोपाल । मध्य प्रदेश में े पुलिस विभाग में बड़़ा फेरबदल किय ागया  है। भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है, वही इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।
गृह विभाग ने मंगलवार की देर रात को आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई। इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा अपर परिवहन आयुक्त उमेश योग को एडीजी उज्जैन बनाया गया है वहीं पुलिस महानिदेशक उज्जैन संतोष सिंह अब इंदौर के पुलिस कमिश्नर होंगे।  जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है जबकि जगदीश डाबर उपायुक्त इंदौर से पुलिस अधीक्षक बड़वानी, संपत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक देवास से पुलिस अधीक्षक जबलपुर और पुनीत गहलोत पुलिस अधीक्षक बड़वानी से पुलिस अधीक्षक देवास बनाए गए हैं।
राज्य की मोहन यादव सरकार लगातार प्रशासनिक सर्जरी कर रही है। इससे पहले 11 अगस्त को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के 47 अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

Related posts

एक छत के नीचे होंगे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय, डीएम बोले-जिलेवासियों के लिए होगा वन-स्टॉप सॉल्यूशन

Newsmantra

Trump issued warning to WHO

Newsmantra

Coal Ministry extends last date for submission of bids for 7th round of Commercial Coal Mine auctions

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More