newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

पावरग्रिड द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹574.35 करोड़ के अंतिम लाभांश का भुगतान

पावरग्रिड द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹574.35 करोड़ के अंतिम लाभांश का भुगतान

गुरूग्राम: भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम पावर ग्रिड कॉर्पोरशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने विद्युत मंत्रालय, नई दिल्ली में भारत सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में ₹574.35 का भुगतान किया। इसके साथ, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पावरग्रिड द्वारा भारत सरकार को भुगतान किया गया कुल लाभांश (अंतरिम लाभांश सहित) ₹4,297.40 करोड़ है।

केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल  को यह चेक, पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. त्यागी,   द्वारा पावरग्रिड के निदेशकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

दिनांक 31 अगस्त 2025 तक, पावरग्रिड द्वारा 286 सब स्टेशनों, 1,80,864 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनों और 5,77,331 एमवीए ट्रांसमिशन क्षमता को कमीशन कर संचालित कर रहा है। नवीनतम उपकरणों और तकनीकों को अपनाने, स्वचालन और डिजिटल समाधानों के उन्नत उपयोग के साथ, पावरग्रिड 99.84% की औसत ट्रांसमिशन सिस्टम उपलब्धता बनाए रखने में सक्षम रहा है।

Related posts

Launch of GAIL Spandan – A unique employee initiative at GAIL

Newsmantra

NTPC Honored for Excellence in Brand Equity at ET Iconic Brands Ceremony in Mumbai

Newsmantra

Students Participate Enthusiastically in Spot Painting Competition organised by SAIL, RSP to Mark Fire Services Week

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More