newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Environment

स्कूलों में पौधे बांटकर पर्यावरण के प्रति जागरुक करेगा पर्यावरण संरक्षण विभाग

-गुरुवार को विभाग के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने कही यह बात
-पर्यावरण सुधारने के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा की ओर से स्कूलों में पौधे बांटकर पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का काम व्यापक स्तर पर किया जाएगा। पूरी योजना के साथ पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह संयोजक नवीन गोयल ने सभी स्कूलों में पौधे बांटने की जिम्मेदारी ली है।

नवीन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व सांसद एवं भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति एवं भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या डा. सुधा यादव और भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सभी स्कूलों के साथ मिलकर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का पर्यावरण संरक्षण विभाग पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के लिए लंबे समय से कार्यरत है। सक्रियता के साथ ग्राउंड लेवल पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी को पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने का आग्रह किया। स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के बीच पर्यावरण के प्रति सकारात्मक तरीके से काम करने की प्रेरणा देते हुए नवीन गोयल ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। वेदों पुराणों में भी वृक्षों के महत्व और अनिवार्यता विभिन्न श्लोकों, कहावतों के माध्यम से बताई गई है। वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, यह एक शिक्षक से अधिक कोई नहीं समझा सकता। विद्यार्थी अगर हमारे देश का भविष्य हैं, तो शिक्षक उस भविष्य के निर्माता हैं। जो शिक्षा और उपदेश एक शिक्षक अपने विद्यार्थी को देता है, उससे न केवल उस विद्यार्थी का जीवन सफल बनता है, बल्कि वह समाज के विभिन्न वर्गों और लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित और प्रेरित करता है।

नवीन गोयल ने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कर रही है। हरियाणा प्रदेश में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नियुक्त करके पर्यावरण के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ गुरुग्राम को पर्यावरण की दृष्टि से देश में अव्वल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने एनजीओ, आर डब्ल्यू ओ, विभिन्न संस्थानों और अन्य सरकारी और ग़ैरसरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर पौधा रोपण अभियान चलाया है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। नवीन गोयल ने कहा कि आज के आधुनिक युग में पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य हो गया है। पर्यावरण समस्या निरंतर विकराल रूप ले रही है। इसलिए बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना परम अनिवार्य है। अभी से ही बच्चों में पर्यावरण के लिए जागरूकता लाना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना हमारा दायित्व है। बच्चों को सीखना होगा कि वे प्रकृति को सहजें और उसके सौंदर्य को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे, तभी हमारी भावी पीढ़ी एक खुशहाल जीवन जी सकेगी।

Related posts

WeSchool’s Commitment to Social Impact and Sustainable Development

Newsmantra

One plant a day for three years – MP CM Shri Mohan Yadav ji and Rev. Daaji join Former MP CM Shri Shivraj Singh Chauhan in the Paudharopan Abhiyan

Newsmantra

In Indore, Madhya Pradesh, more than 12 lakh trees were planted in just 24 hours

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More