newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Govt. Mantra

फोटो प्रदर्शनी में दिख रही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक, नेता प्रतिपक्ष बोले-अपनी विरासत पर हमसभी को गर्व

फोटो प्रदर्शनी

पटना। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) ने बिहार के लखीसराय जिले के कनीराम खेतान उच्च विद्यालय मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सीबीसी पटना के उपनिदेशक संजय कुमार, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सह कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा, लखीसराय की डीपीआरओ कुमारी प्रेमलता, एसएसबी 32वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट शिवम कुमार मिश्रा, सीआरपीएफ के अधिकारी नथुनी सिंह, कनीराम खेतान उच्च विद्यालय के प्राचार्य दिलेश्वर पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष व लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर लगाई गई यह प्रदर्शनी देश के बदलते स्वरूप और तस्वीर को प्रदर्शित कर रही है। बच्चों को यह प्रदर्शनी अवश्य देखनी चाहिए और उन्हें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किस दिशा में आगे बढ़ रही है और सरकार देश के लिए क्या कुछ कर रही है, यह इस प्रदर्शनी में आकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। जल्द ही भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण, गरीबों एवं मध्यम वर्ग तथा किसानों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आमजनों के सम्मान के लिए लगभग 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया है, पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराएं हैं। सौभाग्य योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। नल-जल योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराया गया है। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को सहायता दी गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह महज एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि बीते नौ वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों का लेखा-जोखा है, जो यहां प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार क्या कर रही है और किस दिशा में आगे बढ़ रही है, आमजन इस प्रदर्शनी में आकर इस बात को समझ और देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का पहला कार्यक्रम गया में आयोजित किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस प्रदर्शनी को देखने अवश्य आएं।
एसएसबी के सहायक कमांडेंट शिवम कुमार मिश्रा ने कहा कि एसएसबी लगातार समाज उन्मुखी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन आम जनता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी छात्रों के लिए बेहद बहुमूल्य है, जहां न केवल सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है बल्कि बिहार के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एवं कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा बीते नौ वर्षों के दौरान चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताना एवं उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी में बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों के दुर्लभ चित्र और उनसे जुड़ी जानकारियां भी प्रस्तुत की गई हैं। साथ ही इसमें जी-.20 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023, लाईफ मिशन एवं केंद्रीय बजट आदि विषयों पर भी फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें सौ से अधिक फोटो पैनल लगाए गए हैं। युवा पीढ़ी को यह प्रदर्शनी जरूर देखनी चाहिए। केंद्रीय संचार ब्यूरो के मुंगेर प्रभारी सुदर्शन झा ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल पर पौधरोण भी किया और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को भी रवाना किया। जागरूकता रैली में स्थानीय विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए थे। कार्यक्रम स्थल पर एसएसबी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सीआरपीएफ के द्वारा मौके पर मुफ्त जांच शिविर लगाई गई। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन किया। कार्यक्रम स्थल पर 25 जुलाई को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को 26 जुलाई को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। फोटो प्रदर्शनी 24 से 26 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आमजनों के लिए खुला रहेगा। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।फोटो प्रदर्शनी

Related posts

Rashtriya Karmyogi Training Programme at NETRA

Newsmantra

Coal Ministry extends last date for submission of bids for 7th round of Commercial Coal Mine auctions

Newsmantra

NHAI Encourages Women Focused Skill Development Through ‘Project Saksham’

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More