newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

राजस्थान की जनता इस बार बीजेपी की सरकार बनाने को है तैयार: सुधीर सिंगला

राजस्थान की जनता इस बार बीजेपी की सरकार बनाने को है तैयार: सुधीर सिंगला

-सरकार की नीतियां सिर्फ कागजी हैं, जनता परेशान ही है

गुरुग्राम। राजस्थान में एमएलए प्रवास कार्यक्रम के तहत बीकानेर जिला की नोखा विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने जनता की नब्ज टटोली है। जनता से मिले फीडबैक के आधार पर उन्होंने दावा किया है कि इस बार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर हम जनता का दिल जीत रहे हैं। इसके बाद चुनाव भी जीतेंगे।

विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों, अपराधों में राजस्थान में कोई कमी नहीं आई है। सरेआम महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। सरकार अपराधियों को सजा दिलाने में भी नाकाम रहती है। बहुत से केसों में तो अपराधी पकड़ से ही बाहर हैं। ऐसे में जनता राजस्थान की गहलोत सरकार से दुखी हो चुकी है। डैमेट कंट्रोल के लिए भले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरीबों, पीडि़तों को आर्थिक मदद व योजनाओं का लाभ देने का ढोल पीटते हों, लेकिन उनकी सरकार पर जनता को विश्वास नहीं रहा। सरकार किसी भी तरह से जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही। इसी कारण से इस बार कांग्रेस सरकार का जाना और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आना तय है। विधायक सुधीर सिंगला ने आम जन से भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के मजबूत नेतृत्व पर वोट देकर सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ ने राजस्थान की जनता को अप्रत्यक्ष रूप से शोषण ही किया है। अब कमल का फूल खिलाकर प्रदेश में विकासशील सरकार बनाएं। पहले भी भाजपा की सरकार ने राजस्थान के विकास को आगे बढ़ाया। भविष्य में भी यहां का समग्र विकास भाजपा सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, वहां के बारे में फीडबैक ली जा सकती है। हर राज्य में बीजेपी की सरकारों ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।

Related posts

Sc raised question on Congress -China pact

Newsmantra

Nadda, Rajnath to hold talks with other parties

Newsmantra

Supreme Court Puts On Hold 3 Farm Laws

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More