newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

पटना में जेपी सेतु के समानांतर बनेगा 7.89 किमी लंबा सिक्स लेन पुल

राजधानी पटना और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में आने-जाने के लिए एक और सिक्स लेन पुल

पटना। राजधानी पटना और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में आने-जाने के लिए एक और सिक्स लेन पुल बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। यह नया सिक्स लेन पुल पटना के दीघा में बने जेपी सेतु से 180 मीटर पश्चिम गंगा नदी पर समानांतर बनेगा। इस पुल के निर्माण से सारण, सिवान, गोपालगंज, चंपारण, सीतामढ़ी समेत कई जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके से पटना आने वाली बड़ी आबादी को लाभ होगा।

इस पुल के निर्माण पर 2636 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के मुताबिक सवा तीन साल में सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल ग्रीनफिल्ड हवाई अड्डा निर्माण में भी मील का पत्थर साबित होगा। खासकर नया सोनपुर के इलाके के लिए यह पुल वरदान साबित होगा।

सारण सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने बताया कि इस पुल में कई स्तरों पर आ रही समस्याओं को दूर किया जा चुका है। अब निविदा जारी कर दी गई है और कार्य आवंटन होने वाला है। उन्होंने बताया कि 2636 करोड़ की लागत से सवा तीन साल (1260 दिन) में सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जेपी सेतु के समानांतर यह सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज भारतमाला परियोजना में शामिल पटना से बेतिया तक बनने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत बनेगा। पटना एम्स के निकट एनएच-139 से प्रारंभ होकर बाकरपुर (सोनपुर), मानिकपुर-साहेबगंज-अरेराज होते हुए बेतिया के निकट एनएच-727 को जोड़ेगा।

सांसद रुडी ने दावा किया कि ग्रीनफिल्ड हवाई अड्डा की कई समस्याएं भी समाप्त हो चुकी है और शीघ्र ही उसपर भी काम शुरू होगा। राजधानी पटना से शुरू होने वाला यह सिक्स लेन पुल ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से सारण प्रमंडल के तीनों जिलों के अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली और दक्षिण बिहार के लोगों को भी आवागमन में सहुलियत होगी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के लिए सभी विभागों से एनओसी प्राप्त हो चुका था। केंद्र सरकार ने कुछ तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी जिसे मिलने में देरी के कारण कैबिनेट से मंजूरी में देरी हुई। उन्होंने दावा किया कि सारी अड़चने दूर कर ली गई है और अब निर्माण शीघ्र शुरू होगा।

Related posts

UDAN Scheme Boosts Regional Air Connectivity, 651 Routes Operationalised

Newsmantra

Rs 1,000 Crore Earmarked for Venture Fund to Boost Space Startups, Announces Union Minister Jitendra Singh

Newsmantra

Kanpur Airport to get a new Civil Enclave

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More