newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Corporate Press Release

ओयो ने जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास को समर्थन देने के लिए इंडिया खेलो फुटबॉल के साथ समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

Oyo signs MoU with India Khelo Football
  • OYO, इंडिया खेलो फुटबॉल का एकोमोडेशन पार्टनर बन गया है।
  • ओयो, ट्रायल के लिए देश भर में आने वाले अधिकारियों को आवास उपलब्ध कराएगा।
  • यह साझेदारी भारत भर के 100 से अधिक शहरों और गांवों में होने वाले इंडिया खेलो फुटबॉल सीजन 4 के ट्रायल के साथ शुरू होगी।

नई दिल्ली, 21 अगस्त, 2024: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी प्रौद्योगिकी कंपनी OYO ने इंडिया खेलो फुटबॉल (IKF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है, जो पूरे भारत में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध एक प्रमुख संगठन है। इस साझेदारी के तहत ओयो आईकेएफ की राष्ट्रव्यापी फुटबॉल पहलों में शामिल खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों के लिए आवास समाधान प्रदान करेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रशिक्षण शिविरों, टूर्नामेंटों और कार्यक्रमों के दौरान उनके पास रहने के लिए आरामदायक और विश्वसनीय जगह हो।

यह साझेदारी भारत भर के 100 से अधिक शहरों और गांवों में इंडिया खेलो फुटबॉल सीजन 4 के ट्रायल के साथ शुरू हो रही है। इस साझेदारी के तहत OYO अपने होटल नेटवर्क में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगा। इंडिया खेलो फुटबॉल की पहलों में प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित करना, पेशेवर प्रशिक्षकों के साथ प्रशिक्षण सत्र प्रदान करना और टूर्नामेंटों की मेजबानी करना शामिल है, जो युवा खिलाड़ियों को उनके फुटबॉल करियर में प्रगति के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करते हैं। ओयो के साथ साझेदारी यह सुनिश्चित करेगी कि प्रतिभागियों को आरामदायक और सुरक्षित आवास उपलब्ध हो, जिससे वे इन महत्वपूर्ण खेल चरणों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

यह पहल ग्रासरूट लेवल पर खेलों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देकर अपने स्पोर्ट होस्पीटैलिटी बिज़नस को मजबूत करने के लिए ओयो के चल रहे कार्यक्रम का एक हिस्सा है। ओयो ने पहले ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 36वें राष्ट्रीय खेल, राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक, तमिलनाडु मुख्यमंत्री ट्रॉफी, महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक खेल, राजस्थान युवा महोत्सव, ईएसआईसी स्पोर्ट्स मीट और अखिल भारतीय वन खेल मीट के साथ साझेदारी करके 40,000 से अधिक खेल अधिकारियों और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को पूरा किया है।

इस अवसर पर ओयो के सरकारी एवं स्पोर्ट होस्पीटैलिटी बिज़नस प्रमुख पंकज कुमार ने कहा, “ ओयो में, हम सकारात्मक बदलाव लाने के लिए खेलों की शक्ति में विश्वास करते हैं और इन युवा, महत्वाकांक्षी एथलीटों को हमारे आवास समाधान प्रदान करके भारत में फुटबॉल के विकास में योगदान करने के लिए उत्साहित हैं। हम इंडिया खेलो फुटबॉल के साथ इस साझेदारी का लाभ उठाने और खेल पर्यटन ईको-सिस्टम में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं।“

इंडिया खेलो फुटबॉल के निदेशक फणी भूषण ने कहा, “ हमने OYO के साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया क्योंकि इसने बड़े पैमाने पर खेल आयोजनों के लिए एक विश्वसनीय आवास भागीदार के रूप में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। यह साझेदारी जमीनी स्तर पर फुटबॉल को समर्थन देने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुनिश्चित करके कि हमारे खिलाड़ियों और टीमों के पास विश्वसनीय आवास है, हम उनके विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और लॉजिस्टिक चुनौतियों पर कम। ओयो के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य भारतीय फुटबॉलरों की अगली पीढ़ी के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करना है।“

ओयो ने हाल ही में स्पोर्ट होस्पीटैलिटी बिज़नस में कदम रखा है, जिसका उद्देश्य एथलीटों, टीमों और खेल आयोजनों के लिए विशेष आवास की बढ़ती मांग को पूरा करना है। इस नए वर्टिकल को टीम-अनुकूल सुविधाओं, खेल स्थलों से निकटता और खेल प्रोफेशनल्स और खेल के प्रति जुनूनी लोगों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने वाली सेवाओं सहित अनुरूप होस्पीटैलिटी समाधान प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Related posts

Pristyn Care’s Lybrate Launches Shield360, India’s Most Affordable and Comprehensive Health Cover

Locks by Godrej Enterprises Group continues to lead in home safety with trusted Made-in-India Innovations

Newsmantra

Cassio Simoes Named Managing Director of Tetra Pak South Asia

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More