newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की गाज़ियाबाद में हुई सांगठनिक विस्तार चर्चा

Organizational expansion discussion of Vishwa Hindu Raksha Parishad held in Ghaziabad

गाज़ियाबाद, 08 फरवरी 2025: गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गोपाल राय जी का आगमन हुआ। इस बैठक में संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुश त्यागी के नेतृत्व में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, हिन्दू समाज की रक्षा एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने की रणनीति तय की गई।

इस अवसर पर माननीय गोपाल राय जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य न केवल हिन्दू समाज की रक्षा करना है, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सुदृढ़ करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में एकजुटता बढ़ाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक के दौरान गाज़ियाबाद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज के उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।

Related posts

Why Effective Time Management Matters for Students

Newsmantra

न्यूज़18 इंडिया 23 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड में डायमंड स्टेट्स समिट के पांचवे संस्करण का आयोजन करेगा

Newsmantra

Regulations for OTT soon

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More