newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का किया उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का निरीक्षण किया। नवनिर्मित भवन के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डा पर चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पथ निमार्ण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) सुनील कुमार, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक अंचल प्रकाश, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के जेनरल मैनेजर केएस विजयन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के पश्चात पटना हवाई अड्डा से निकलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार का जो क्षेत्र है वहां पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। एक हिस्से का काम हो गया है और एक हिस्से का कार्य प्रगति पर है, उसका हम जायजा लेने आए हैं। बहुत पहले ही हमने इस सड़क का चौड़ीकरण कराया ताकि पटना एयरपोर्ट तक लोगों का आवागमन आसान हो सके। यह क्षेत्र बहुत ही ऐतिहासिक है। इसलिए यहां ज्यादा कुछ छेड़छाड़ कर निमार्ण कार्य नहीं कर सकते हैं और वृक्षों को काटना भी ठीक नहीं है। बगल से भी हमलोग रास्ता बनवा रहे हैं ताकि पटना हवाई अड्डा तक पहुंचने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। जब बिहटा एयरपोर्ट बन जाएगा तो फिर कोई दिक्कत नहीं होगी। दोनों एयरपोर्ट तक लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

अररिया में पत्रकार की हत्या से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुःख की बात है। मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैंने तुरंत अधिकारियों को कहा कि घटना के संबंध में पता करें। यहां आने से पहले मैंने ये खबर देखी है। कैसे एक पत्रकार की इस तरह हत्या हो जाती है, अधिकारी इसको देख रहे हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्षा नहीं हाेने से सूखे की स्थिति बनने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसे देख रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जहां धान की रोपनी कम हुई है उसपर भी हमलोगों की नजर है।

Related posts

Cabinet Raises EPFO Wage Ceiling to Rs 25,000, Expanding Social Security Coverage

Newsmantra

Govt Assures Adequate Coal, Fuel Supply Amid West Asia Tensions

Newsmantra

PM Modi Encourages Citizens To Choose Swadeshi During Festive Season

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More