newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

निगम अधिकारियों ने एकत्रित किए मिट्टी व चावल

निगम अधिकारियों ने एकत्रित किए मिट्टी व चावल

निगम अधिकारियों ने एकत्रित किए मिट्टी व चावल
– मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश में एकत्रित किए चावल
– मानेसर नगर निगम क्षेत्र में 13 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

3 अक्टूबर, मानेसर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में चलाए जा रहें कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मानेसर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कलश में मिट्टी व चावल एकत्रित किए गए। निगम क्षेत्र के जोन-1 के गांव वजीरपुर के सरकारी स्कूल में कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत की गई। इस दौरान गांव के आमजन व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

निगम अधिकारियों ने एकत्रित किए मिट्टी व चावल

मंगलवार को मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार ने गांव वजीरपुर से इस कलश यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कलश में मिट्टी व चावल डाले और मिट्टी को नमन करके वीरों का वंदन किया। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त ने कहा कि यह अमृत कलश यात्रा निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से होकर गुजरेगी। इसके बाद जिला स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों से मिट्टी एकत्रित की जाएगी और एक कलश में इसे डालकर नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में भेजा जाएगा। यहां पर एक अमृत वाटिका विकसित की जा रही है, जिसमें पूरे देश से आने वाली मिट्टी को डाला जाएगा। इस दौरान नगर निगम के एसडीओ विकास शर्मा, जेई आसिफ खान, सहित गांव वजीरपुर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आज यह कलश यात्रा गांव लखनौला के स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

Related posts

Choksi ‘Spent Huge Money’ on Dominican politician

Newsmantra

EC Holds Media Workshop For CEOs From All States And UTs

Newsmantra

Viksit Bharat’ is no longer just a dream but a concrete objective; Vice-President

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More