newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

मप्र में निवेशकों को लुभाने डॉ मोहन यादव कोलकाता के दौरे पर

mp mein investors ko lubhane dr. mohan yadav kolkata k daure par

भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश की भरपूर संभावनाएं है, निवेशक राज्य में आएं और वे यहां निवेश करें इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डाॅ यादव शुक्रवार को कोलकाता में है। वे यहां इंवेस्टर समिट में तमाम उद्योगपतियों व निवेशकों से संवाद कर रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लघु उद्योग, मध्यम श्रेणी के उद्योग, फूड इंडस्ट्री, आईटी पार्क के माध्यम से युवाओं, महिलाओं सहित सभी के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से अभियान के रूप में गतिविधियां संचालित कर रही है। इन्वेस्टर समिट आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बेंगलुरु और मुंबई के बाद अब कोलकाता में इन्वेस्टर समिट आयोजित है।
प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों के भूमि-पूजन और लोकार्पण का क्रम जारी है। साथ ही इन्वेस्टर समिट के माध्यम से हम उद्योगपतियों और निवेशकों को प्रदेश में आने के लिए आमंत्रित और प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। इन प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ा है और उद्योगपति प्रदेश में निवेश के लिए उत्साह के साथ इच्छुक हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जो उद्योगपति पहले से सक्रिय हैं, उनकी गतिविधियों के विस्तारीकरण और विविधीकरण के लिए भी प्रदेश में अवसर उपलब्ध हैं। राज्य सरकार सहयोगात्मक रूख के साथ सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हुए शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, खनन, वनीकरण एवं पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में गतिविधियों के विस्तार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

NCC Launches Nationwide Cyber Security Training for Cadets

Newsmantra

28 Blocks Awarded Under OALP Round-IX To Help India Reach Untapped Energy Potential

Newsmantra

देश को मिली पांच वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने भोपाल से दिखाई हरी झंडी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More